×

Salman Khan के पिता सलीम खान ने सालों बाद तोड़ी हेलेन के साथ दूसरी शादी को लेकर चुप्पी, कहा- 'मेरा कोई गलत इरादा नहीं था'

Salim Khan Marriage: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान(Salman Khan) के पिता सलीम खान ने सालों बाद अपनी दूसरी शादी को लेकर चुप्पी तोड़ी है।'द इन्विसिबल विद अरबाज खान के शो में खुलासा किया।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 3 Feb 2023 7:57 AM GMT
Salim Khan at Arbaaz Khan Show
X

Salim Khan (Image: Social Media)

Salim Khan Marriage: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के पिता सलीम खान (Salim Khan) ने सालों बाद अपनी दूसरी शादी को लेकर चुप्पी तोड़ी है। दरअसल बॉलीवुड एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अरबाज खान का नया शो 'द इन्विसिबल विद अरबाज खान (Arbaaz Khan)' इन दिनों सुर्खियां बटोर रहा है। वहीं इस शो के पहले एपिसोड का टीजर सामने आया है। जिसमें अरबाज खान के पहले गेस्ट उनके पिता सलीम खान है। फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर और एक्टर सलीम खान ने शो में अपनी अद्भुत पर्सनल और प्रोफेशनल जर्नी के किस्सों को शेयर करते नजर आएं।

सलीम खान ने बताया अपनी दूसरी शादी का सच

सलीम खान ने अरबाज खान के शो में अपनी दो शादियों पर भी बात की। जैसा कि सभी जानते हैं सलीम खान ने शादियां की हैं, उनकी पहली शादी सुशीला चरक (सलमा) से हुई थी। सलीम खान और सलमा की शादी 18 नवंबर 1964 को हुई थी। मगर शादीशुदा होते हुए सलीम खान का लेजेंडरी एक्ट्रेस हेलेन संग अफेयर रहा था। फिर साल 1981 को सलीम खान ने हेलेन से दूसरी शादी कर ली थी। वहीं अब सलीम खान ने इसको लेकर सच बताया है। बता दें हेलेन (Helen) संग दूसरी शादी पर सलीम खान ने बताया कि - वे जवां थीं, मैं भी जवां था। मैंने उनकी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया था और ये एक इमोशनल एक्सीडेंट था। सलीम खान ने आगे बताया कि उनका हेलेन संग रिश्ता हर किसी ने एक्सेप्ट नहीं किया था। सलीम खान के बात पर अरबाज खान ने भी अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहा कि- ये वहीं चीजें हैं जिनपर मुझे मेरे पिता से नाराजगी हो सकती थी। लेकिन वो अब मेरी जिंदगी में आ रही हैं। दरअसल टाइम बहुत बड़ा फैक्टर होता है किसी चीज को समझने के लिए। दरअसल साल 1980 में सलीम खान और हेलेन के अफेयर के किस्से बॉलीवुड गलियारों में खूब सुर्खियां बटोरते दें। वहीं सलीम और हेलेन ने अर्पिता खान को गोद लिया है।


बता दें कि सलीम खान की पहली शादी से चार बच्चे हैं- सलमान, अरबाज, सोहेल और अल्वीरा खान। वहीं इस शो में सलीम खान ने अपनी और सलमा की पहली मुलाकात का भी किस्सा सुनाया।

शो में आएंगे और कई स्टार्स

बता दें अरबाज खान के शो का ये टीजर काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं सलीम खान के बाद अरबाज खान के इस शो में जावेद अख्तर, शत्रुघ्न सिन्हा, वहीदा रहमान, हेलेन भी नजर आएंगे। दरअसल अरबाज का ये शो हर शुक्रवार स्ट्रीम होगा।


Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story