×

Salman Khan के Galaxy Apartment की कीमत सुन घूम जाएगा सर, जानिए कैसा है सलमान का घर

Salman Khan House Cost: सलमान खान जिस घऱ में रहते है उसे गैलेक्सी अपॉर्टमेंट के नाम से जाना जाता है, चलिए जानते है सलमान खान के घर के बारे में

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 14 April 2024 4:53 AM GMT (Updated on: 14 April 2024 1:04 PM GMT)
Salman Khan House Galaxy apartments
X

Salman Khan House 

Salman Khan House : बॉलीवुड (Bollywood) के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) हमेशा खबरों में बने रहते है और रहे भी क्यो ना उनके चाहने वाले जो इतने है। सलमान खान के चाहने वालों के साथ ही साथ उनको ना चाहने वालों की तदाद भी कुछ कम नहीं है। इस समय सलमान खान का घर यानि गैलेक्सी अपॉर्टमेंट (Galaxy apartments) से संबंधित एक खबर हर तरफ चर्चा में है। बता दे कि सुबह 4.50 बजे दो बाइक सवार तीन-चार राउंड में फायरिंग करके वहाँ से भाग निकले। जिसके बाद से सलमान खान के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और मामले की जांच के लिए जांच एजेंसियां भी पहुंच चुकी है। तो वहीं सलमान खान (Salman Khan) की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है क्योकि कई बार उनको मारने की धमकी मिल चुकी है। आज हम बात करने जा रहे है सलमान खान (Salman Khan) के घर के बारे में चलिए जानते है कैसा है सलमान खान का घर (Salman Khan House)

सलमान खान कहाँ रहते है (Where does Salman Khan live)-


सलमान खान कहां रहते है- सलमान का घर कहां है, ये सारे सवाल उनके फैंस के मन में आते है। तो हम आपको बता दे कि सलमान खान का घर गैलेक्सी अपार्टमेंट बांद्रा में 1 Bhk अपॉर्टमेंट है। यहाँ 40 साल से अधिक समय से सलमान खान (Salman Khan) रहते है। सलमान खान का घर मुंबई में जहाँ ग्राउंड फ्लोर पर है। तो वहीं उनके माता-पिता गैलेक्सी अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर रहते है। ये कुल 8 मंजिला है। सलमान खान (Salman Khan) ब्रांदा के गैलेक्सी अपार्टमेंट में अपने 1Bhk L आकार के घर में अकेले रहते है। सलमान खान को अपने माता-पिता के साथ रहना पसंद है।

सलमान खान के घर का पता (Salman Khan House Address)-


सलमान खान के घर का पता 3, गैलेक्सी अपार्टमेंट, बायरामजी जीजीभॉय रोड, बैंडस्टैंड, बांद्रा वेस्ट, मुंबई - 400050 (Salman Khan House Address) है। सलमान खान के घर का नाम गैलेक्सी अपॉर्टमेटं (Salman Khan Galaxy apartments) है। ईद के अवसर पर सलमान खान गैलेक्सी अपार्टमेंट बांद्रा की बालकनी से हजारों प्रशंसकों को बधाई देते है। सलमान खान (Salman Khan) का घर शाहरूख खान के घर मन्नत (Shah Rukh Khan House Mannat) के पास स्थित है।


सलमान खान के घर की कीमत कितनी है (Salman Khan House Cost)-

बांद्रा बैडस्टैंड के ठीक सामने स्थित सलमान खान के घर की कीमत लगभग 100 करोड़ रूपए (Salman Khan's Galaxy Apartment cost) है क्योकि गैलेक्सी अपार्टमेंट (Galaxy Apartment) बांद्रा मुंबई शहर(Bandra’s Galaxy apartments) के सबसे पॉश इलाकों में से एक है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story