TRENDING TAGS :
Salman Khan ने फायरिंग घटना के बाद छोड़ा मुंबई शहर! वायरल हुई तस्वीरें
Salman Khan Latest News: सलमान खान इन दिनों अपने घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना को लेकर चर्चा में है। इस बीच सलमान खान की कुछ तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।
Salman Khan Latest News (Image Credit: Social Media)
Salman Khan Latest News: 14 अप्रैल 2024 को सलमान खान (Salman Khan) के घर के बाहर दो बाइक सवारों ने 5 राउंड फायरिंग की थी। इस घटना के बाद से सलमान खान का परिवार व उनके फैंस काफी ज्यादा परेशान हैं। हालांकि, इस फायरिंग मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है और दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। लेकिन इस बीच सलमान खान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इस तस्वीरों को देखने के बाद ऐसा कहा जा रहा है कि सलमान खान फायरिंग घटना के बाद मुंबई शहर छोड़कर जा रहे हैं। लेकिन क्या ये वाकई सच है? आइए हम आपको बताते हैं इन तस्वीरों की सच्चाई क्या है?
सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग (Firing On Salman Khan House)
दरअसल, ये मामला 14 अप्रैल 2024 का है। जब दो बाइक सवारों ने सलमान खान के घर के बाहर 5 राउंड फायरिंग की थी। इस घटना के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और दोनों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। फिलहाल, इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है और मामले के मास्टरमांइड तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। बता दें कि फायरिंग की घटना से पहले भी सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। वहीं, अगर ध्यान दिया जाए तो ये फायरिंग भी सलमान खान और उनके परिवार को डराने के लिए की गई थी।
फायरिंग घटना के बाद सलमान खान ने छोड़ा मुंबई शहर? (Salman Khan Latest Photos)
इस घटना के बाद सलमान खान को पहली बार एयरपोर्ट पर देखा गया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में सलमान खान सुरक्षा घेरे में एयरपोर्ट पर आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं। अब इन तस्वीरों के सामने आने के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि सलमान कुछ दिनों के लिए मुंबई शहर छोड़कर जा रहे हैं, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। दरअसल, एक्टर अपने वर्क कमिटमेंट के कारण शहर से बाहर जा रहे हैं। बता दें कि सलमान खान के पास कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में है। ऐसे में वह इस घटना के कारण अपने काम पर असर नहं पड़ने देना चाहते हैं।
फिल्म 'सिंकदर' में नजर आएंगे सलमान खान (Salman Khan Upcoming Movies)
बता दें कि हाल ही में सलमान खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' की अनाउंसमेंट की थी। ये फिल्म ईद 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि, अभी फिल्म से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। इसके अलावा, Salman Khan फिल्ममेकर Karan Johar की फिल्म 'द बुल' में नजर आएंगे। इस फिल्म में सलमान खान पैरामिलिट्री ऑफिसर के रोल में होंगे। वहीं, कई अन्य फिल्मों पर भी सलमान खान काम कर रहे हैं, जिनके बारे में एक्टर ने ज्यादा जानकारी मीडिया में शेयर नहीं की है।