×

Salman Khan पर फिर होगा हमला! फायरिंग के बाद आई कॉल, अलर्ट हुई पुलिस

Salman Khan Latest News: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को लेकर एक बार फिर बड़ी खबर सामने आ रही है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

Ruchi Jha
Written By Ruchi Jha
Published on: 21 April 2024 5:46 AM GMT
Salman Khan Latest News
X

Salman Khan Latest News (Image Credit: Social Media)

Salman Khan Latest News: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों काफी चर्चा में है। हाल ही में, उनके मुंबई स्थित घर पर दो लोगों ने गोलीबारी की थी, जिसके बाद से एक्टर के परिवार, दोस्त और फैंस काफी ज्यादा परेशान हैं। वहीं, इस मामले के बाद पुलिस भी अलर्ट हो गई है। गोलीबारी करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में लगी हुई है। लेकिन इन सब के बीच सलमान खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, फायरिंग मामले के बाद मुंबई पुलिस को एक धमकी भरा कॉल आया है। इस फोन कॉल के बाद पुलिस एकदम चौकन्नी हो गई है। आइए आपको बताते हैं ये शख्स कौन है, जिसने कॉल की है और कॉल पर पुलिस को क्या कहा गया है?

फायरिंग के बाद आया धमकी भरा कॉल (Salman Khan-Lawrence Bishnoi)

दरअसल, मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को शनिवार यानी 20 अप्रैल 2024 को एक धमकी भरा कॉल आया, जिससे पुलिस एकदम चौकन्नी हो गई है। पुलिस को एक अज्ञात शख्स ने फोन कर दावा किया कि जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का आदमी मुंबई आ रहा है और वह यहां एक बड़ी घटना को अंजाम देने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने बताया कि धमकी भरा कॉल मिलने के बाद कंट्रोल रूम ने तुरंत स्थानीय पुलिस स्टेशन से संपर्क किया और उन्हें मामले की जानकारी दी।


लॉरेंस बिश्नोई के नाम से बुक हुई थी कैब (Salman Khan Latest Update In Hindi)

बता दें कि इससे पहले शुक्रवार यानी 19 अप्रैल 2024 को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक 20 वर्षीय लड़के को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी लड़के ने सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर से लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर कैब बुक की थी। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि वह प्रैंक कर रहा था, जिसके लिए उसने बिश्नोई के नाम से कैब बुक की थी।


फायरिंग करने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार (Salman Khan House Firing)

सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग के बाद मुंबई पुलिस काफी ज्यादा अलर्ट हो गई है। 14 अप्रैल को सलमान खान के बांद्रा में स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग के बाद से मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। गोलीबारी के बाद दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए थे, लेकिन मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने दोनों को गुजरात से अरेस्ट किया, जिनमें विक्की गुप्ता (24 साल) और सागर पाल (21 साल) नाम के आरोपियों को कच्छ में गिरफ्तार करने के बाद मुंबई लाया गया। यहां उनसे पूछताछ की जा रही है। दोनों बिहार के पश्चिम चंपारण के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने के लिए दोनों आरोपी को पैसे दिए गए थे।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story