×

अभी करना होगा इंतजार, दस का दम अभी नहीं हुआ तैयार

suman
Published on: 11 Feb 2018 5:34 AM GMT
अभी करना होगा इंतजार, दस का दम अभी नहीं हुआ तैयार
X

मुंबई: कुछ समय पहले ही सलमान खान का सुपरहिट विवादित शो बिग बॉस 11 खत्म हुआ है। जिसके साथ ही यह खबर आई कि सलमान खान बहुत ही जल्द 10 का दम के नए सीजन के साथ टीवी पर वापसी करेंगे। 10 का दम सलमान खान का एक सफल शो है लेकिन इसके नए सीजन को काफी लम्बे समय से प्रसारित नहीं किया गया है।

अगर बॉलीवुड के गलियारों से आ रहीं खबरों की मानें तो सलमान खान अपने इस नए शो का प्रोमो शूट करेंगे। जिसके बाद वो रेस 3 की शूटिंग के लिए आबु-धाबी का रुख करेंगे। इस प्रोमो के बारे में जानकारी देते हुए एक सूत्र ने बताया है कि, यह एक मजेदार प्रोमो होगा, जिसमें सलमान खान अपने ही अंदाज में शो की वापसी का एलान करेंगे। इसके साथ-साथ सलमान खान इस प्रोमो में दर्शकों को बताएंगे कि वो भी इस शो का हिस्सा बन सकते हैं और इसके लिए उन्हें क्या करना है ?’

यह पढ़ें..OH NO: आलिया को फिर हो रहा है इश्क, जानिए रणबीर है या कोई और?

इस शो से जुड़ी जो सबसे चौंकाने वाली खबर है, उसके अनुसार इस बार 10 का दम में कोई भी बॉलीवुड सेलेब्रिटी मेहमान के रूप में नजर नहीं आयेगा। इस बार के सीजन में केवल आम इंसान ही हिस्सा लेंगे। सूत्र के अनुसार, ‘जहां 10 का दम के पहले दो सीजन्स में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ हिस्सा लेते दिखे हैं वहीं इस बार की थीम के मुताबिक केवल आम इंसान शो में हिस्सा लेते दिखेंगे। इस बार शो के निर्माता केवल आम जनता पर ध्यान देना चाहते हैं।’वैसे जितनी यह खबर निराश करने वाली है, उतनी ही यह खबर खुश करने वाली भी है। भले ही हमें अब शो पर सलमान खान के साथ सेलेब्स की मस्ती देखने को न मिले लेकिन 10 का दम के नए सीजन के माध्यम से इस बार आम लोगों को रुपये जीतने का मौका मिलेगा।

suman

suman

Next Story