×

Salman Khan News: सलमान खान फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, आरोपियों ने बताया हमले की असली वजह

Salman Khan Latest News: सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले आरोपियों ने पुलिस कस्टडी में बताया कि क्यों किया था, उन्होंने सलमान के घर पर हमला

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 18 April 2024 7:48 AM GMT (Updated on: 18 April 2024 8:00 AM GMT)
Salman Khan Firing Case Updates
X

Salman Khan Firing Case Updates

Click the Play button to listen to article

Salman Khan Firing Case Updates: सलमान खान (Salman Khan) के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट (Salman Khan Galaxy Apartment) के बाहर रविवार, 14 अप्रैल को तड़के पांच बजे गोलीबारी की गई थी। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने तुरंत ही इस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी, जिसके बाद पता चला की दो अज्ञात युवको ने इस घटना को अंजाम दिया है। इसके बाद ये मामला मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम को सौंप दिया गया था। जिसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने महज 4 दिनों में ही आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने 14 दिन की हिसारत की डिमांड की थी। मुंबई क्राइम ब्रांच इस मामले में आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही हैं। जिसकी बाद हर रोज कोई ना कोई नया अपडेट सामने आ रहा है। दोनो आरोपियों की पहचान लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य के रूप में की जा रही है। सलमान खान फायरिंग केस (Salman Khan Latest News) से जुड़े ताजा अपडेट जानने के लिए हमारे साथ बने रहे।

सलमान खान फायरगिं केस अपडेट (Salman Khan Firing Case Updates)-

सलमान खान (Salman Khan) के घर पर फायरिंग करने वाले आरोपियों को मुंबई क्राइम ब्रांच द्वारा 15 अप्रैल देर रात को गुजरात से गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद आरोपियों को मुंबई क्राइम ब्रांच मुंबई कोर्ट में पेश करने के बाद 14 दिन की हिरासत मांगी थी। जिसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच लगातार आरोपियों से इस मामले की जांच कर रही है। ताजा मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने बताया है कि उन्होंने सलमान खान के घर पर हमला क्यों किया था। खबरों कि माने तो आरोपियों ने बताया कि उन्होंने सलमान खान (Salman Khan) के घर पर हमला उनको मारने के उद्देश्य से नहीं किया था।

आरोपियों ने बताया कि वो सलमान खान को मारना नहीं बल्कि सलमान खान (Salman Khan) को डराना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने सलमान खान के पनवेल वाले फॉर्म हाउस की भी रेकी की थी। दोनो ने लॉरेंस विश्नोई गैंग के कहने पर ये काम किया था। इसके साथ ही मुंबई पुलिस ने इन दोनों आरोपियों के परिवारवालों का भी बयान दर्ज कर लिया है। मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपियों को 29 फरवरी को सलमान खान (Salman Khan) के घर से एक किलोमीटर दूर देखा गया था।

एक और संदिग्ध की गिरफ्तारी-

तो वहीं, सलमान खान शूटऑउट (Salman Khan Shootout) मामले में एक और संदिग्ध को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि इस व्यक्ति का संबंध इन दोनों आरोपियों के साथ बताया जा रहा है। ये व्यक्ति घटना के बाद व पहले दोनों समय आरोपियों के संपर्क में रहा है। इसके अलावा ये व्यक्ति Lawrence Bishnoi के भाई Anmol Bishnoi के संपर्क में हो सकता है।

सलमान के घर पर हमले के लिए मिले लाखों रूपए-

सलमान खान (Salman Khan Shootout) के घर पर हमला करने के लिए आरोपी विक्की गुप्ता व सागर पाल को एक-एक लाख मिला था। तो वहीं, काम पूरा होने के बाद इससे ज्यादा पैसे दिए जाने का वादा किया गया था।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story