×

Salman Khan News: सलमान खान के फैंस पर चली लाठियाँ, जानिए वजह

Salman Khan News: ईंद के अवसर पर सलमान खान के फैंस के ऊपर किया गया लाठी चार्ज जिसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियों जमकर वायरल हो रहा है.

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 11 April 2024 1:19 PM GMT
Salman Khan
X

Salman Khan News 

Salman Khan News: सलमान खान (Salman Khan) बॉलीवुड की सबसे बड़ी हस्ती में से एक है। उनकी हर एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते है। फिर सलमान खान की कोई फिल्म हो या कुछ भी सलमान खान के चाहने वालो की तदाद ना केवल भारत में ही है अपितु सलमान खान को चाहने वालो की तदाद दुनियाभर में है। सलमान खान (Salman Khan) भी अपने फैंस से काफी प्यार करते है। अक्सर सलमान खान (Salman Khan) की ऐसी तस्वीरे सामने आ जाती है। जिसमें सलमान खान (Salman Khan) अपने फैंस के साथ नजर आते है। के फैंस भी उनसे उतना ही प्यार करते है। उनके लिए कुछ भी करने को तैयार रहते है। सलमान खान की ये पहली ईंद है जब उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई हो। लेकिन इसपर भी सलमान खान ने अपने फैंस को ईंदी देते हुए अपनी अपकमिंग फिल्म Sikandar का ऐलान कर दिया। तो वहीं सोशल मीडिया पर एक खबर आ रही है, जिसमें सलमान खान (Salman Khan) के फैंस पर लाठी चार्ज किया जा रहा है।

सलमान खान के फैंस पर किया गया लाठी चार्ज-

हर साल की तरह इस साल भी सलमान खान (Salman Khan) के फैंस ईंद के अवसर पर सलमान खान के घर के बाहर उनकी एक झलक पाने के लिए भारी तदाद में एकत्रित हुए थे। लेकिन फैंस इतने ज्यादा तदाद में थे कि सलमान खान के घर के बाहर रास्ता जाम हो गया। जिसकी वजह से यात्रियों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। ट्रैफिक पुलिस द्वारा भीड़ को काबू करने की कोशिश की गई ताकि यात्रियों को कोई परेशानी ना हो लेकिन जब बात हद से ज्यादा बिगड़ गई।

तो वहाँ मौजूद पुलिस द्वारा सलमान खान (Salman Khan) के फैंस पर लाठी चार्ज करना पड़ा। जिसके बाद भीड़ इधर-उधर भागने लगी। बाद में भीड़ पर काबू कर लिया गया। बता दे कि हर साल ईंद (Salman Khan On Eid) के अवसर पर सलमान खान (Salman Khan) अपने घर की बालकनी में आकर फैंस को अपनी एक झलक दिखाते है। उनकी इस एक झलक के लिए उनके घर के बाहर सुबह से ही फैस जमा होने लगते है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story