×

19 साल बाद जब खुद सलमान खान ने खोला अपना यह राज, तो सुनने वाले रह गए शॉक

By
Published on: 7 Jun 2017 9:54 AM GMT
19 साल बाद जब खुद सलमान खान ने खोला अपना यह राज, तो सुनने वाले रह गए शॉक
X

salman khan

मुंबई: 1998 में आई फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ के गाने 'ओ ओ जाने-जाना' में जब सलमान खान ने शर्ट उतारी, तो ना जाने कितने ही लड़कियों के दिलों पर सांप लोट गए। उन्हें शर्टलेस देखकर न केवल लड़कियां इम्प्रेस हुई बल्कि लड़के भी उनकी तरह बॉडी बनाने लग गए। इस फिल्म के बाद से वह फ़िल्मी दुनिया के सुपरस्टार बन गए। उन्होंने ही फिल्मों में शर्टलेस होने का ट्रेंड इजात किया है।

लेकिन दबंग सलमान खान फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ के गाने 'ओ ओ जाने-जाना' में शर्ट क्यों उतारी थी, इसके पीछे के राज को जानकर आप खुद शॉक रह जाएंगे। 19 साल बाद खुद के शर्टलेस होने का यह राज सलमान खान ने एक सिंगिंग रियलिटी शो के सेट पर खोला। फैंस उनके शर्ट उतारने के राज को चुनकर शॉक हो गए।

आगे की स्लाइड में जानिए आखिर क्यों सलमान खान ने उतारी थी गाने में शर्ट

19 साल पहले रिलीज हुई उस फिल्म के गाने ‘ओ ओ जाने जाना...’ में जब सलमान के गिटार बजाते हुए शर्टलेस अवतार को लोगों ने इतना ज्यादा पसंद किया कि उसके बाद उन्होंने अपनी कई फिल्मों में यही स्टाइल अपनाया और हर बार लोगों ने पसंद भी किया।

पर सलमान खान के शर्टलेस होने के राज को सुनकर हैरान रह जाएंगे। सलमान खान ने कहा कि उन्होंने किसी स्टाइल या ट्रेंड को शुरू करने के लिए इस गाने में अपनी शर्ट नहीं उतारी थी। बल्कि ऐसा करना उनकी मजबूरी थी। वह बताते हैं कि इस गाने की शूटिंग मड आईलैंड में हो रही थी। इस गाने में पहनने के लिए उन्हें जो शर्ट दी गई थी, वह इतनी ज्यादा टाइट थी कि उसके बटन ही बंद नहीं हुए। ऐसे में डिजाइनर नई शर्ट लेने गए पर पता चला कि शर्ट लाने में 4 घंटे लग जाएंगे। परेशानी तो इस बात की थी कि वह महीना मई का था और बड़ी भयंकर गर्मी भी हो रही थी।

ऐसी सिचुएशन देखकर सलमान खान ने भाई सोहेल से कहा कि वह बिना शर्ट के भी गाने के शूट के लिए तैयार हैं। यह सुनकर वह शॉक हो गए पहले तो उन्हें बिलीव नहीं हुआ पर बाद में वह मान गए। इस मजबूरी में सलमान ने बिना शर्ट के ही गाने को शूट किया। रिलीज होने पर यह स्टाइल लोगों को इतना ज्यादा भाया कि यह ट्रेंड ही बन गया और आज भी लोग उन्हें शर्टलेस देखने के लिए बेकरार रहते हैं।

आगे की स्लाइड में देखिए सलमान खान का शर्टलेस गाना 'ओ ओ जाने जाना'

Next Story