×

इनके लिए सलमान लगाएंगे अपने हुनर की बोली, बेचेंगे खुद की बनाई पेंटिंग्स

suman
Published on: 24 March 2017 8:28 AM GMT
इनके लिए सलमान लगाएंगे अपने हुनर की बोली, बेचेंगे खुद की बनाई पेंटिंग्स
X

मुंबई: सलमान खान को उनकी एक्टिंग के लिए लोग तो जानते है पर उनकी पेंटिंग्स के भी दुनिया मुरीद हैं, इसके अलावा उन्हें पेटिंग करने का भी शौक है। उनकी पेटिंग्स सोशल मीडिया पर कई बार दिख चुकी हैं। वह अपने करीबी दोस्त को भी अक्सर पेंटिंग गिफ्ट करते हैं। बता दें उन्होंने कई पेंटिंग्स बनाईं, लेकिन कभी भी किसी पेंटिंग को बेचे नहीं हैं। वह अपनी बहन अर्पिता खान शर्मा, करीना कपूर खान, असिन फैमिली फ्रेंड बीना काक और डायरेक्टर दोस्तों को अपनी पेंटिग्स देते रहते हैं। लेकिन अब वह अपने इस टैलेंट के जरिए चैरिटी भी करने वाले हैं।

आगे...

साल 2016 में सलमान खान के फैन ने उनकी मां और बेटे की एक पेंटिंग खरीदनी चाही थी। उन्होंने इस पेंटिंग की कीमत बीस लाख रुपए लगाई। लेकिन सलमान को लगा कि उनकी फेवरेट पेंटिंग के लिए यह कीमत काफी कम है। लेकिन बाद में जब सलमान को इसी पेंटिंग के लिए एक करोड़ रुपए का ऑफर मिला तो वह राजी हो गए और पेंटिंग बेच दी। इसके बाद सलमान ने यह पैसे बींग ह्यूमन फाउंडेशन में लगा दिए।

आगे...

इसी तरह के दूसरे ऑफर्स को ध्यान में रखते हुए सलमान ने अपनी सभी पेंटिंग्स बेचने का मन बनाया है। सलमान से जुड़े एक करीबी ने अंग्रेजी वेबपोर्टल मुंबई मिरर को बताया, सलमान की सभी पेंटिंग्स जिंदगी के भावों को दर्शाती है।

आगे...

सलमान खान इन दिनों कबीर खान के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्म 'ट्यूबलाइट' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसके अलावा वह जल्द ही फिल्म 'टाइगर जिंदा है' में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह एक बार फिर कटरीना कैफ के साथ दिखाई देंगे।

suman

suman

Next Story