×

Sikandar Trailer: सलमान खान की फिल्म सिंकदर का ट्रेलर इस खास अवसर पर होगा रिलीज

Sikandar Trailer Release Date: सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म सिंकदर का ट्रेलर कब होगा रिलीज आया अपडेट

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 19 Feb 2025 1:33 PM IST
Salman Khan Sikandar Trailer Release Date (Image Credit-Social Media)
X

Sikandar Trailer: सलमान खान की इस साल की सबसे चर्चित फिल्म सिंकदर जिसका कल साजिद नाडियाडवाला के जन्मदिन के अवसर पर फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है। फिल्म (Sikandar Movie) का मोशन पोस्टर देखकर दर्शकों के मन में फिल्म को लेकर और भी ज्यादा उत्साह बढ़ गया है। अब जाकर दर्शकों को फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। चलिए जानते हैं सिंकदर मूवी का ट्रेलर कब रिलीज किया जाएगा।

सलमान खान की फिल्म सिंकदर ट्रेलर रिलीज डेट ( Salman Khan Movie Sikandar Trailer Release Date)-

सलमान खान अभिनीत फिल्म सिंकदर के निर्माताओं ने एक नया पोस्टर जारी किया है। जिससे प्रशंसक उत्साहित हैं। यह पोस्टर निर्माता साजिद नाडियाडवाला के जन्मदिन के अवसर पर जारी किया गया है। फिल्म के पोस्टर में खूनी लाल पोस्टर में सलमान खान (Salman Khan) की तीखी निगाहें उनके किरदार की ताकत और शक्ति को उजागर करती हैं। पोस्टर से पता चलता है कि वह इस एक्शन से भरपूर थ्रिलर में एक मजबूत वीर किरदार की भूमिका निभाएंगे।

पोस्टर जारी करते हुए फिल्म निर्माताओं ने लिखा- सभी अद्भुत के लिए आपका धैर्य हमारे लिए बहुत मायने रखता है। सिंकदर को मिले प्यार के बाद, #SajidNadiawala के जन्मदिन पर एक छोटा-सा उपहार! 27 फरवरी 2025 को एक बड़ा सरप्राइज आपका इंतजार कर रहा है। हमारे साथ बने रहिए।"


जिसकी वजह से ये कहा जा रहा है कि सलमान खान की फिल्म सिंकदर (Sikandar Movie) का ट्रेलर 27 फरवरी 2025 को रिलीज किया जा रहा है। क्योकि 26 फरवरी 2025 को शिवरात्रि है। यदि 27 फरवरी 2025 को ट्रेलर रिलीज होता है। तो शिवरात्रि के एक दिन बाद रिलीज होगा। लेकिन अभी तक फिल्म के मेकर्स सिंकदर के ट्रेलर को लेकर ऑफिशियल अनॉउंसमेंट नहीं किया गया है।

सिंकदर ने IMDb की 2025 की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों की सूची में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। ईद-उल-फितर के दौरान 28 मार्च 2025 को रिलीज होने वाली इस फिल्म के लिए एक बड़ी हिट होने की उम्मीद है। 2014 में किक के साथ मिलीं सफलता के बाद यह सलमान खान (Salman Khan) और साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadwala) की दूसरी साथ काम करने वाली फिल्म है।

फिल्म में रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं, जबकि सत्यराज और पाटिक बब्बर खलनायक की भूमिका में है। जैसे-जैसे प्रचार अभियान जारी रहेगा। प्रशंसक सिंकदर की एक्शन से भरपूर दुनिया में और अधिक आश्चर्य और अंतर्दृष्टि की उम्मीद कर सकते हैं।

सिंकदर के साथ-साथ हाउसफुल 5 का ट्रेलर (Housefull 5 Trailer) भी रिलीज किया जाएगा। अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 का भी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। इसकी रिलीज 6 जून 2025 को होने वाली है। सिनेमाघरों में सिंकदर के साथ ही वैलकम टू जंगल का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा।



Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Senior Content Writer

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story