Sikandar Song Shooting: सलमान खान की सिकंदर का गाना होगा धमाकेदार, बड़े पैमाने पर किया जाएगा शूट

Salman Khan Sikandar Movie Song: बॉलीवुड के भाई जान इन दिनों अपनी फिल्म "सिकंदर" की शूटिंग में व्यस्त चल रहें हैं। वहीं अब सिकंदर को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

Shivani Tiwari
Published on: 15 Sep 2024 11:22 AM GMT (Updated on: 15 Sep 2024 12:00 PM GMT)
Salman Khan Sikandar Movie Song
X

Salman Khan Sikandar Movie Song

Sikandar Song Shooting: बॉलीवुड के भाई जान इन दिनों अपनी फिल्म "सिकंदर" की शूटिंग में व्यस्त चल रहें हैं। जी हां! सलमान खान की सिकंदर की शूटिंग की जा रही है, शूटिंग के सेट से कई तस्वीरें भी लीक हों चुकीं हैं। वहीं अब सिकंदर को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। ये अपडेट सिकंदर फिल्म के गाने को लेकर है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स सिकंदर के लिए एक धमाकेदार गाने की शूटिंग बहुत ही जल्द करने वाले हैं, जिससे जुड़ी कुछ अहम जानकारी सामने आ चुकी है। आइए बताते हैं।

बड़े पैमाने पर शूट होगा सिकंदर का गाना (Salman Khan Sikandar Movie Song)

सलमान खान की सिकंदर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं, आए दिन फिल्म से जुड़ी नई जानकारियां सामने आ रहीं हैं, जिसे सुन फैंस खुश हो जाते हैं। वहीं अब फिर एक नई जानकारी सामने आ चुकी है, जो सिकंदर फिल्म के गाने को लेकर है। कहा जा रहा है कि सिकंदर का एक गाना बेहद धमाकेदार होने वाला है, जी हां! उसे बहुत ही बड़े पैमाने पर शूट किया जाएगा। सलमान खान के साथ ही रश्मिका मंदाना का भी गाने में बेहद अलग अंदाज देखने को मिलेगा।


सिकंदर के गाने को लेकर यह बात भी सामने आ रही है, इसे 200 से अधिक डांसर्स के साथ शूट किया जाएगा, जी हां! गाने में लगभग 200 से अधिक बैकग्राउंड डांसर्स होंगे, जिन्होंने गाने के लिए रिहर्सल भी शुरू कर दी है। गाने को किसी त्योहार का जश्न मनाने पर फिल्माया जाएगा, जिसमें सभी झूमते और नाचते दिखाई देंगे। सिकंदर का यह गाना बेहद जबरदस्त होगा, जो रिलीज होने पर तहलका मचाएगा।

सिकंदर स्टार कास्ट (Salman Khan Sikandar Movie Star Cast)

सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म "सिकंदर" में नए-नए स्टार कास्ट की एंट्री हो रही है। इस फिल्म में सलमान और रश्मिका के अलावा काजल अग्रवाल और सत्यराज मुख्य किरदारों में हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि एक और बॉलीवुड अभिनेता की फिल्म में एंट्री हो गई है। वो बॉलीवुड एक्टर कोई और नहीं, बल्कि शरमन जोशी हैं। शरमन जोशी ने सलमान खान की फिल्म की टीम कोई ज्वाइन कर लिया है। इस फिल्म का निर्देशन ए.आर मुरुगदोस कर रहें हैं, जो अगले साल ईद पर सिनेमाघरों में धमाल मचाएंगी।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story