×

PHOTOS: कोर्ट से बरी होने के बाद सलमान ने यूं किया फैंस का शुक्रिया, रेस्टोरेंट ने दे दी बिल पर 50% छूट

By
Published on: 19 Jan 2017 7:13 AM GMT
PHOTOS: कोर्ट से बरी होने के बाद सलमान ने यूं किया फैंस का शुक्रिया, रेस्टोरेंट ने दे दी बिल पर 50% छूट
X

salman khan in arms act

मुंबई: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को 18 साल से चलते चले आ रहे आर्म्स एक्ट केस में कोर्ट ने बरी कर दिया है। जिसके बाद से उनके फैंस में ख़ुशी की लहर है। हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है। आपको बता दें कि सलमान खान पर यह केस 1998 में दर्ज हुआ था। यह मामला उस टाइम का है, जब फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग हो रही थी। 1998 में सलमान खान और उनके साथ कलाकारों पर 1-2 अक्टूबर की आधी रात को काले हिरन का शिकार करने का आरोप था।

आगे की स्लाइड में जानिए कोर्ट से बरी होने के बाद क्या कहा सलमान खान ने

salman khan in arms act

आर्म्स एक्ट केस में कोर्ट से बरी होने के बाद सलमान खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट किया और अपने सभी फैंस को गुड विशेज के लिए थैंक्स बोला। बता दें कि वैसे तो चीफ ज्यूडिसियल मजिस्ट्रेट दलपत सिंह राजपुरोहित ने इस केस की सुनवाई 9 जनवरी को पूरी कर ली थी और इसे 18 जनवरी के लिए सुरक्षित कर लिया था। बुधवार को कोर्ट ने फैसला सुनाया कि एक्टर सलमान इस केस में दोषी नहीं हैं।

आगे की स्लाइड में देखिए बरी होने के बाद सलमान खान की तस्वीरें

salman khan in arms act

एक्टर सलमान पर अवैध हथियार लेकर जाने और उसका यूज करने का आरोप था। ख़ास बात तो यह है कि सलमान खान द्वारा यूज किए गए उस हथियार के लाइसेंस की लिमिट ख़त्म हो गई थी। तभी उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एक केस दर्ज किया गया था। बता दें कि राजस्थान हाईकोर्ट सलमान खान को चिंकारा के शिकार मामले में साल 2016 की जुलाई में बरी कर चुका है।

एक्टर सलमान खान के कोर्ट से बरी होने पर फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' में उनके पिता का रोल निभाने वाले एक्टर आलोकनाथ काफी खुश हैं। उनका कहना है कि काफी टाइम से चले आ रहे केस की हैप्पी एंडिंग हुई है। उन्हें और उनकी फैमिली को वाकई में राहत दी जानी चाहिए। सलमान काफी अच्छे इंसान हैं।

आगे की स्लाइड में देखिए सलमान खान के लिए और कौन क्या बोला

salman khan in arms act

वहीं सलमान खान के बरी होने पर 'भाईजना रेस्टोरेंट' (सलमान खान के फिल्म 'बजरंगी भाईजान' नाम पर) ने अपने कस्टमर्स को खाने के बिल पर 50% की छूट दे दी है।

आगे की स्लाइड में देखिए बरी होने के बाद सलमान खान का स्टाइल

salman khan in arms act

आगे की स्लाइड में देखिए बरी होने के बाद सलमान की फोटोज

salman khan in arms act

आगे की स्लाइड में देखिए सलमान खान की बेस्ट फोटोज

salman khan in arms act

Next Story