Salman Khan Upcoming Movies: सिकंदर के बाद सलमान खान इन फिल्मों में आएंगे नजर

Salman Khan Upcoming Movies: सलमान खान इस समय सिकंदर की शूटिंग में व्यस्त हैं, चलिए जानते हैं सलमान खान अपकमिंग मूवीज कौन-कौन सी हैं।

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 25 July 2024 8:15 AM GMT
Salman Khan Upcoming Movies
X

Salman Khan Upcoming Movies ( Image- Social Media)

Salman Khan Upcoming Movies: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान यानि भाईजान के फैंस आपको दुनियाभर में मिल जाएंगे। सलमान खान (Salman Khan) की इस साल यानि 2024 में भले ही कोई फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई है। लेकिन इस ईद के अवसर पर सलमान खान (Salman Khan) ने अपनी अपकमिंग फिल्म Sikandar के बारे में घोषणा करके उन्होंने फैंस को ईदी दे दी है। जिसकी शूटिंग में अभी भी सलमान खान व्यस्त हैं। तो वहीं आने वाले सालों में आपको सलमान खान की सिनेमाघरों में कई सारी बेहतरीन फिल्में देखने को मिलने वाली हैं, जिसके नाम इस प्रकार है।

सलमान खान अपकमिंग मूवीज (Salman Khan Upcoming Movies)-

सिकंदर मूवी (Sikandar Movie Salman Khan)-

सलमान खान की आपको 2025 में सिकंदर आने वाली हैं। जिसकी शूटिंग इस समय सलमान खान कर रहे हैं। तो वहीं सलमान खान के साथ इस फिल्म में रश्मिका मंधाना नजर आएंगी। सलमान खान की फिल्म सिंकदर अगले साल यानि 2025 ईद के अवसर पर रिलीज होगी।

किक 2 मूवी (Kick 2 Movie)-

सलमान खान सिंकदर के बाद किक के सीक्वल में नजर आएंगे। जिसके बारे में खुद डायरेक्टर नाडियावाला ने जानकारी दी है। बता दे कि सलमान खान सिकंदर के बाद किक 2 (Kick 2 Movie) में नजर आएंगे। तो वहीं फिल्म की शूटिंग अगले साल यानि 2025 में शुरू होगी।

शेरखान मूवी (Sherkhan Movie)-

सलमान खान की सालों से रूकी फिल्म शेरखान जिसमें वो अपने भाई यानि सोहेल खान के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म का अनॉउंसमेंट काफी पहले कर दिया गया था। लेकिन ये फिल्म कभी फ्लोर पर आई ही नहीं।

ईशाअल्लाह मूवी (Inshallah Movie)-

तो वहीं सालों पहले संजय लीला भंसाली ने सलमान खान के साथ एक फिल्म की अनॉउंसमेंट की थी। जिसका नाम Inshallah रखा गया था। इस फिल्म में सलमान खान (Salman Khan) के साथ आलिया भट्ट नजर आने वाली थी। लेकिन किसी कारणवश ये फिल्म कभी बन ही नहीं पाई। लेकिन उम्मीदें है कि आने वाले समय में ये फिल्म बनेगी। क्योंकि हीरामंडी सीरीज के स्क्रिनिंग पर संजय लीला भंसाली और सलमान खान को एक साथ देखा गया था। जिसके बाद से ये उम्मीदे बढ़ गई।

बजरंगी भाईजान 2 मूवी (Bajrangi Bhaijaan 2 Movie)-

कुछ समय पहले ही जब कबीर खान से बजरंगी भाईजान के सीक्वल के बारे में पूछा गया था। तब उन्होंने बताया कि Bajrangi Bhaijaan 2 पर वो जरूर काम करेंगे। लेकिन अभी तक उन्होंने इसकी स्क्रिप्ट तैयार नहीं की है। क्योंकि पिछली फिल्म तो मुन्नी के ईर्द-गिर्द थी। जो की पूरी हो चुकी है। अब एक नए सिरे से स्टोरी लिखना पडे़गा। यानि बजरंगी भाईजान 2 बनेगी जरूर लेकिन कबतक इसपर काम शुरू होगा। इसको लेकर किसी प्रकार की जानकारी नहीं साझा की गई है।

बब्बर शेर मूवी (Babbar Sher 2 Movie)-

सलमान खान के साथ कबीर खान की चौथी फिल्म के बारे में भी अनॉउंसमेंट किया गया था। जिसका नाम बब्बर शेर था। लेकिन ये फिल्म कबतक फ्लोर पर आएगी। इसके बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं साझा की गई हैं। लेकिन

प्रेम की शादी (Prem Ki Shadi Movie)-

सलमान खान सूरज बड़जात्या के साथ एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। जिसका नाम प्रेम की शादी रखा गया है। लेकिन इस फिल्म को लेकर ऐसी खबरें आई थी कि ये फिल्म डिब्बाबंद हो गई है। क्योंकि ये दोनो इस फिल्म पर अभी काम नहीं करना चाहते हैं।

द बुल मूवी (The Bull Movie)-

सलमान खान करण जौहर के साथ एक फिल्म करने जा रहे हैं। जिसका नाम The Bull रखा गया है। ये फिल्म कब रिलीज होगी। और इसपर कब काम शुरू होगा इसको लेकर सलमान खान या करण जौहर की तरफ से किसी प्रकार की जानकारी नहीं साझा की गई है।

बेबी जॉन मूवी (Baby John Movie)-

हालहि में ऐसी खबरें आई थी कि Salman Khan जवान के डायरेक्टर Atlee के साथ फिल्म बनाने जा रहे हैं। लेकिन बाद में ऐसी खबरें आई की सलमान खान वरूण धवन की फिल्म बेबी जॉन में कैमियो का किरदार निभा सकते हैं।

टाइगर 4 मूवी (Tiger 4 Movie)-

सलमान खान की और यशराज फिल्म्स की फिल्म टाइगर जिसकी 3 सीरीज आ चुकी है। अब दर्शकों को इसके चौथी सीरीज का इंतजार है। खबरों कि मानें तो सलमान खान और यशराज फिल्म टाइगर 4 (Tiger 4) को लेकर जल्द ही अनॉउंसमेंट कर सकती हैं।

टाइगर वर्सेस पठान (Tiger Vs Pathaan Movie)-

सलमान खान और शाहरूख खान की जोड़ी दर्शकों को पठान (Pathaan Movie) में नजर आई थी। जिसके बाद यशराज फिल्म ने टाइगर वर्सेज पठान के बारे में घोषणा की थी। तो वहीं सिद्धार्थ आनंद ने हालहि में Tiger Vs Pathaan के बारे में बात करते हुए बताया था कि वो आने वाले दिनों में इस फिल्म पर काम कर सकते हैं। तो वहीं खबरों कि मानें तो टाइगर वर्सेज पठान 2027 तक सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

दबंग 4 मूवी (Dabang 4 Movie)-

तो वहीं सलमान खान और सोहेल खान की फिल्म दबंग की अभी तक 3 सीरीज आ चुकी है। जिसकी चौथी सीरीज का दर्शकों को इंतजार है, खबरों कि मानें तो सोहेल खान जल्द ही दबंग 4 (Dabang 4 Movie) पर जल्द ही काम शुरू कर सकते हैं।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story