×

Sanam Teri Kasam 2 की कहानी क्या होगी पता चल गई, इस अटूट प्रेम-कहानी पर आधारित

Sanam Teri Kasam 2 Story: सनम तेरी कसम की कहानी पर फिल्म किससे संबंधित थी खुद बताया फिल्म के मेकर्स ने

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 20 Feb 2025 10:25 AM IST
Sanam Teri Kasam 2 Story
X

Sanam Teri Kasam 2 Story (Image Credit- Social Media)

Sanam Teri Kasam 2 Update: सनम तेरी कसम जोकि 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्माण राधिका राव और विनय सप्रू ने किया था। तो वहीं फिल्म में हर्षवर्धन राणे ने इंदर का किरदार तो वहीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन ने सुरू की भूमिका निभाई थी। जब ये फिल्म रिलीज हुई थी तब दर्शकों ने इस फिल्म को उतना नहीं पसंद किया था। जितना फिल्म की री-रिलीज के बाद दर्शकों ने सनम तेरी कसम 2 को पंसद किया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर री-रिलीज 38 करोड़ रूपए तक कलेक्शन कर लिया है। फिल्म के री-रिलीज के बाद मिली सफलता से फिल्म की कास्ट काफी खुश है। तो वहीं फिल्म के निर्माताओं ने बताया कि सनम तेरी कसम की कहानी किसपर आधारित थी।

सनम तेरी कसम 2 की कहानी किसपर आधारित है (Sanam Teri Kasam 2 Story)-

सनम तेरी कसम की कहानी पर फिल्म के निर्माताओं ने अपडेट दिया है। फिल्म के निर्माता राधिका राव और विनय स्प्रू ने बताया कि सनम तेरी कसम की कहानी की प्रेरणा उनको भगवान शिव और माता सती की प्रेम-कहानी से मिली है। महादेव ने जिस तरह से माता सती से अटूट प्रेम किया था। कहीं ना कहीं उनको इंदर के रोल के लिए उसी से प्रेरणा मिली थी।


मेकर्स ने सनम तेरी कसम की कहानी के बारे में बताया तो उसी से अंदाजा लगाया जा रहा है। कि सनम तेरी कसम 2 की कहानी शायद महादेव और माता पार्वती की कहानी से प्रेरणा ली जाए। अभी सिर्फ ये आशंका लगाई जा रही है क्योंकि मेकर्स ने Sanam Teri Kasam 2 की कहानी पर किसी प्रकार का अपडेट नहीं दिया है।

तो वहीं सनम तेरी कसम 2 में हर्षवर्धन राणे होंगे ये तो जब अनॉउंस किया गया था तभी पता चल गया था। लेकिन सनम तेरी कसम 2 में कौन-सी एक्ट्रेस होंगी ये अभी तक कंफर्म नहीं किया गया है। मावरा होकेन ने भी अपने द्वारा दिए हुए एक इंटरव्यू में कहा कि अगर उनको मौका मिलेगा तो वो जरूर काम करेंगी। तो वहीं जब मेकर्स ने श्रद्धा कपूर के नाम के बारे में कहा गया तो मेकर्स ने कहा कि श्रद्धा कपूर को टैग कर दे। इसके साथ ही सलमान खान के बारे में भी कहा गया कि वो चाहते हैं कि सलमान खान Sanam Teri Kasam 2 में काम करें।



Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Senior Content Writer

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story