Jaanam Teri Kasam Release Date;' सनम तेरी कसम का बनेगा सीक्वल जानम तेरी कसम

Jaanam Teri Kasam Release Date: सनम तेरी कसम फिल्म का बनेगा सीक्वल जिसका टाइटल होगा Jaanam Teri Kasam , जानिए फिल्म से जुड़ी अन्य जानकारी

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 2 Sep 2024 7:40 AM GMT
Sanam Teri Kasam Sequal Jaanam Teri Kasam
X

Sanam Teri Kasam Sequal Jaanam Teri Kasam Release Date (Image- Social Media)

Jaanam Teri Kasam Movie Update: अभिनेता हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) और पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन (Mawra Hocane) की फिल्म सनम तेरी कसम (Sanam Teri Kasam) जोकि 2016 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल ना किया हो। लेकिन जब ये फिल्म टीवी पर आई तो इस फिल्म को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। ना सिर्फ फिल्म के गाने को ही अपितु दर्शकों ने फिल्म के गाने और कहानी को काफी पसंद किया था। अब इस फिल्म का सीक्वल बनने जा रहा है जिसका टाइटल जानम तेरी कसम रखा गया है। चलिए जानते हैं फिल्म के बारे में

सनम तेरी कसम का बनेगा सीक्वल जानम तेरी कसम (Sanam Teri Kasam Sequal Jaanam Teri Kasam)-

सनम तेरी कसम (Sanam Teri Kasam) जो कि दर्शकों को आज भी पसंद आती हैं। इसका सीक्वल बनने जा रहा है, लेकिन फिल्म का टाइटल जानम तेरी कसम रखा गया था। तो वहीं फिल्म निर्देशक, राधिका राव और विनय सप्रू एक सीक्वल के लिए कमर कस रहे हैं। इसके साथ ही फिल्म के कास्टिंग पर भी कार्य शुरू कर दिया गया है। बता दे कि सनम तेरी कसम फिल्म के सीक्वल यानि जानम तेरी कसम की कास्ट में बदलाव किया जाएगा। इस बार दर्शकों को फिल्म में लीड रोल में हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन नहीं नजर आएंगे। इनकी जगह इस बार दूसरी एक्टर और एक्ट्रेस को कास्ट किया जाएगा।

फिल्म में मुख्य भूमिका में कौन-से कलाकार नजर आएंगे। इसकी कास्टिंग पर अभी कार्य चल रहा हैं। बता दे कि Jaanam Teri Kasam एक संगीतमय फिल्म होगी। बता देकि निर्माता एक ऐसी एक्ट्रेस की तलाश कर रहे हैं जोकि गा सके यानि जो दिखने में गायिका जैसी हो, इसके साथ ही उसकी उम्र 20 साल तक हो। जैसा कि आशिकी 2 में था।

जानम तेरी कसम कब रिलीज होगी (Jaanam Teri Kasam Release Date)-

सनम तेरी कसम की सीक्वल जानम तेरी कसम कब रिलीज (Jaanam Teri Kasam Movie) होगी और कब इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। अभी तक फिल्म के मेकर्स ने इसपर किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी हैं। जानम तेरी कसम फिल्म की अभी कास्टिंग चल रही हैं। इसके बाद ही फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। रिपोर्ट्स कि माने तो फिल्म अगले साल यानि 2025 तक रिलीज हो सकती है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story