×

PM मोदी के #Sandesh2Soldiers अभियान से जुड़े अक्षय, भेजा सैनिकों को दीवाली संदेश

By
Published on: 25 Oct 2016 5:03 AM GMT
PM मोदी के #Sandesh2Soldiers अभियान से जुड़े अक्षय, भेजा सैनिकों को दीवाली संदेश
X

akshay kumar

मुंबई: सर्जिकल स्ट्राइक माध्यम से उरी हमलों में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से नया अभियान शुरू किया है। जिसमें देश के लोग अपने खतों और पत्रों के माध्यम से देश की सुरक्षा में तैनात जवानों को दीवाली की शुभकामनाएं भेज सकते हैं। इस तरह से देश की सुरक्षा बॉर्डर पर तैनात जवानों के चेहरों पर स्माइल लाई जा सकती है। पीएम मोदी का मानना है कि इससे सैनिकों का मनोबल बढ़ेगा।

यह अभियान नरेंद्र मोदी ऐप पर (mygov.in) के जरिए #Sandesh2Soldiers के नाम से शुरू किया गया है। बता दें कि इस ऐप से बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और सिंगर कैलाश खेर भी जुड़ गए हैं। उन्होंने अपने-अपने तरीके से देश के सैनिकों को बधाई संदेश भेजा है। आप अपना संदेश आकाशवाणी के माध्यम से भी भेज सकते हैं

आगे की स्लाइड में देखिए अक्षय कुमार का सैनिकों के लिए संदेश

आगे की स्लाइड में देखिए कैलाश खेर का देश के सैनिकों के लिए दीवाली संदेश

Next Story