×

फिल्म यूनिट ने लिया संजय दत्त की लाइफ का पहला शॉर्ट-राजकुमार हिरानी

suman
Published on: 14 Jan 2017 8:19 AM GMT
फिल्म यूनिट ने लिया संजय दत्त की लाइफ का पहला शॉर्ट-राजकुमार हिरानी
X

मुंबई: राजकुमार हिरानी ने ट्वीट कर बताया कि एक्टर संजय दत्त की बायोपिक पर बनने वाली फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म पहला शॉट ले लिया गया है। फिल्म को लेकर टीम में बहुत उत्साह है। हिरानी ने ट्विटर पर कहा, संजय दत्त की फिल्म का पहला शॉट लिया गया। मजाकिया दृश्य। फिल्म की टीम के बीच उत्साह।



इससे पहले भी राजकुमार हिरानी ने पीके, 3 इडियट्स और मुन्ना भाई एम.बी.बी. एस जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। इस बायोपिक में संजय का रोल रणबीर कपूर प्ले कर रहे हैं। हाल ही में उनकी ऐ दिल है मुश्किल रिलीज हुई थी। इस बायोपिक में विक्की कौशल, अनुष्का शर्मा और सोनम कपूर के भी होने की उम्मीद है।

suman

suman

Next Story