×

Sanjay Dutt Net Worth: पिता मंत्री बहन सांसद संजय दत्त की कुल संपत्ति सुन घूम जाएगा सर

Sanjay Dutt Net Worth: संजय दत्त ने राजनीति में जाने की खबरों पर लगाया अल्पविराम लेकिन क्या आपको पता है संजय दत्त संपत्ति के बारे में पता है, नहीं तो चलिए हम बताते है.

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 8 April 2024 1:09 PM GMT
Sanjay Dutt Net Worth
X

Sanjay Dutt Net Worth

Sanjay Dutt Net Worth: संजय दत्त बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेताओं में से एक है। संजय दत्त के बारे में कौन नहीं जानता है। संजय दत्त की लाइफ इतनी कंट्रोवर्सी से भरी रही है कि उनकी जिंदगी पर एक फिल्म भी बन चुकी है। जिसमें संजय दत्त के किरदार को रणवीर कपूर ने निभाया है। इस फिल्म को Sanju नाम से जाना जाता है। जोकि दर्शकों द्वारा काफी पसंद की गई थी। तो वहीं संजय दत्त का फैमिली बैकग्राउंड भी किसी से अभी तक नहीं छुपा है। संजय दत्त के पिता बॉलीवुड के मशहूर एक्टर Sunil Dutt एक्टर के साथ ही साथ एक मंत्री भी थे। तो वहीं उनकी माँ नगरिस भी बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक थी। संजय की बहन Priya Dutt भी खुद एक सांसद है। तो चलिए जानते है संजय दत्त के पास है कुल कितनी संपत्ति

संजय दत्त नेट वर्थ (Sanjay Dutt Net Worth)-


Lok Sabha Election 2024: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के परिवार का राजनीति से गहरा नाता है। ऐसे में खबरे आ रही थी कि संजय दत्त लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर हरियाणा के करनाल सीट पर चुनाव लड़ सकते है। लेकिन संजय दत्त ने इसे गलत बताया है और साफ कर दिया कि वो चुनाव नहीं लड़ रहे है। संजय दत्त के पिता व बहन दोनो ही राजनीति में रह चुके है. लेकिन संजय दत्त का ऐसा कोई इरादा नहीं है। बता दे कि संजय दत्त के पास कुल 300 करोड़ रूपए से ज्यादा संपत्ति है।


रिपोर्ट्स कि माने तो संजय दत्त (Sanjay Dutt) की कुल संपत्ति 300 करोड़ रूपए (Sanjay Dutt Net Worth In Rupees) से ज्यादा है। वह देश के सबसे बड़े इंडिविजुअल इनकम टैक्सपेयर्स में भी गिना जाता है। संजय दत्त हर महीने 1 करोड़ (Sanjay Dutt Monthly Income) से ज्यादा की कमाई करते है। इसके अनुसार संजय दत्त की वार्षिक इनकम 12 करोड़ (Sanjay Dutt Yearly Income) के करीब है। तो वहीं संजय दत्त के पास 100 करोड़ का घर भी है। संजय दत्त का खुद का एक प्रोडक्शन हाउस भी है। इसके अलावा वो कई सारे ब्रांड एंडोर्समेंट से भी मोटी कमाई करते है।

संजय दत्त फीस (Sanjay Dutt Fees)-


विज्ञापनों से संजय दत्त 5 से 6 करोड़ तक चार्ज करते है। तो वहीं संजय दत्त (Sanjay Dutt) एक फिल्म के लिए 5 से 10 करोड़ रूपए तक चार्ज करते है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story