×

सोशल मीडिया पर इस शख्स ने मचा रखा है तहलका, अब सुनील शेट्टी ने दिया न्योता

suman
Published on: 4 Jun 2018 2:13 AM GMT
सोशल मीडिया पर इस शख्स ने मचा रखा है तहलका, अब सुनील शेट्टी ने दिया न्योता
X

मुंबई: गोविंदा के गाने (मय से न मीना से न साकी से) पर डांस करके रातों रात मशहूर हुए भोपाल के विदिशा के रहने वाले प्रोफेसर संजीव श्रीवास्तव उर्फ डब्बू जी इन दिनों सोशल मीडिया पर स्टार बन हुए हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद भी उनके कई डांस वीडियो सामने आ रहे हैं। जहां भी देखो सिर्फ उनके ही चर्चे हैं। शायद यहीं वजह है कि उनकी पॉपुलैरिटी की गूंज बॉलीवुड की नगरी मुंबई तक पहुंच गई है तभी तो उनके लिए खुद एक बॉलीवुड एक्टर ने बुलावा भेजा है।

सुनील शेट्टी ने बुलाया मुंबई... 3 जून की सुबह ही डब्बू अंकल यानि की संजीव श्रीवास्तव ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी थी कि वो सुनील शेट्टी के बुलावे पर मुंबई जा रहे हैं और वहां उनसे मुलाकात करेंगे। इसके बाद मुंबई पहुंचने और सुनील से मुलाकात होने की फोटो भी संजीव ने अपने अकाउंट पर शेयर की और सुनील की तारीफ करते हुए लिखा- "आज @SunielVShetty जी से मुलाकात हुई, बहुत ही सुलझे हुए और अच्छे इंसान है।"

suman

suman

Next Story