×

दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा बचपन से ही बनना चाहती थी हीरोइन, पूरा हुआ बॉलीवुड में आने का सपना, जानते हैं इनके बारे में

अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने बचपन में ही तय कर लिया था कि उन्हें पढ़ाई के क्षेत्र में नहीं जाना है। इसलिए वो स्नातक करने के बाद नृत्य में अपने करियर की शुरूआत करने के लिए मुंबई चली गईं।

Priya Singh
Written By Priya SinghPublished By Vidushi Mishra
Published on: 27 Nov 2021 4:28 PM GMT (Updated on: 27 Nov 2021 4:47 PM GMT)
sanya malhotra
X

सान्या मल्होत्रा (फोटो- इंस्टाग्राम)

Sanya Malhotra Wiki : अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा को भले ही फिल्म दंगल से बॉलीवुड में पहचान मिल गई। लेकिन इसके आगे का सफर अभिनेत्री के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था। इसके बाद उन्होंने तय किया कि वो अभिनय की बारिकियों के बारे में सीखेंगी। ताकि इस मायानगरी में वो अपनी एक अलग पहचान बना पाएं।

जिसके लिए उन्होंने आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में बतौर इन्टर्न काम किया। यहां उन्होंने फिल्म प्रोडक्शन से संबंधित जानकारियों के बारे में जाना। अभिनेत्री (Sanya Malhotra Wiki) ने यहां प्री - प्रोडक्शन, पोस्ट प्रोडक्शन, बैग्राउंड स्कोर और वीएफएक्स के बारे में ज्ञान अर्जित की। इसके सात ही सान्या ने फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' के गाना 'सेक्सी बलिए' को कोरियाग्राफ भी किया।

अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा के बचपन के बारे मे जानें-
Sanya Malhotra Ke Baare Mein

अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा का जन्म (Sanya Malhotra Birthday) 25 फरवरी, 1992 को दिल्ली के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ।

अभिनेत्री बचपन से ही बॉलीवुड अवॉर्ड शोज़ खूब देखा करती थीं। इसे देखते - देखते एक दिन उन्होंने भी तय कर लिया कि उन्हें अभिनेत्री ही बनना है। उस वक्त वो मात्र 4- 5 साल की रही होंगी। अभिनेत्री जब बड़ी हुईं, तो उन्हें डांस करने में आनंद आने लगा। और यह भाव धीरे - धीरे शौक में परिवर्तित हो गया।

अभिनेत्री ने अपने इस शौक के बारे में अपने माता - पिता (sanya malhotra parents) को बताया। यहां से उनके नृत्य कला की शुरुआत हुई। सान्या के माता - पिता ने एक डांसिंग क्लास में उनका नामांकन करवा दिया। जहां उन्होंने ट्रेनिंग ली और बैले डांसिंग सीखा।

अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा के परिवार के बारे में जानें

Sanya Malhotra Family

अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा एक पंजाबी खत्री परिवार (Sanya Malhotra Punjabi) से संबंध रखती हैं।

उनकी माता (Sanya Malhotra Mother) का नाम रेणु मल्होत्रा है। वो पेशे से एक कुशल गृहिणी हैं।

अभिनेत्री के पिता (Sanya Malhotra Father Name) का नाम सुनील मल्होत्रा ​​है और वो पेशे से एक इंजीनीयर हैं।

उनकी एक बड़ी बहन (Sanya Malhotra Sister) है, जिसका नाम शगुन मल्होत्रा है।

अभिनेत्री ने भले ही फिल्म उद्योग में खासा नाम कमा लिया हो, लेकिन वो आज भी अपने परिवार से बेहद जुड़ी हुई हैं। वो अभी भी अपने परिवार में सभी के साथ एक छोटे बच्चे की तरह पेश आती हैं।

अभिनेत्री के शिक्षा के बारे में जानें-

(Sasnya Malhotra Education)

अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई रयान इंटरनेशनल स्कूल, दिल्ली से पूरी की है। अभिनेत्री पढ़ाई के मामले में अच्छी थीं। वो जितनी देर भी पढ़ाई करती मन लगाकर करती। इसके बाद उन्होंने स्थानीय विश्वविद्यालय गार्गी कॉलेज से अपने ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। क्योंकि अभिनेत्री पढ़ाई में होनहार थीं तो उन्होंने मार्क्स अच्छे आ जाते थें।

लेकिन अभिनेत्री ने बचपन में ही तय कर लिया था कि उन्हें पढ़ाई के क्षेत्र में नहीं जाना है। इसलिए वो स्नातक करने के बाद नृत्य में अपने करियर की शुरूआत करने के लिए मुंबई चली गईं। वहां उन्हें डांसिंग रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' (Dance India Dance) में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ।

अभिनेत्री (Sanya Malhotra Wiki) इस शो में टॉप 100 तक के लिए चुनी गईं। लेकिन इसके आगे वो नहीं जा सकीं। इस हार के साथ अभिनेत्री ने यह तय कर लिया कि भले ही वो इस प्रतियोगिता में हार गई हों, लेकिन अपने करियर के कंपटीशन में वो जीत जरुर हासिल करेंगी। अभिनेत्री के ऊपर मायानगरी का जादू पूरी तरह से चल चुका था।

उन्होंने अपने पिता को कॉल करके कह दिया कि वो अब बिना अपना मुकाम हासिल किए घर नहीं आने वाली। उसके बाद उन्होंने टीवी विज्ञापनों और श्रृंखलाओं के लिए ऑडिशन देना शुरू किया। अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra Filmy Career) अपने फिल्मी करियर की शुरूआत करने से पहले कई सारे विज्ञापनों में दिखाई देने लगीं।

अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा के फिल्मी करियर के बारे में जानें-
Sanya Malhotra Filmy Career

वर्ष 2016 में अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा के जीवन में वो चमत्कारिक पल आया, जब उन्हें फिल्म 'दंगल'
(Sanya Malhotra Movie Dangal) के किरदार बबीता फोगाट (babita phogat) के लिए चुना गया। हालांकि अभिनेत्री के लिए ये बिल्कुल भी आसान नहीं था। इस किरदार की भूमिका के लिए सान्या मल्होत्रा को 5 राउंड ऑडिशन देने पड़े थें।

इस ऑडिशन के दौरान उन्होंने लगभग 1000 लड़कियों को पछाड़कर खुद को इस किरदार के लिए उचित साबित किया था। फिल्म में उनके साथ प्रसिद्ध अभिनेता आमिर खान, अभिनेत्री फातिमा सना शेख , साक्षी तंवर, अपारशक्ति खुराना और जायरा वसीम मुख्य किरदार की भूमिका में थें।

इसके बाद कुछ साल तक अभिनेत्री (Sanya Malhotra Wiki) ने खुद को बेहतर बनाने और अभिनय कला में निपुण होने के लिए एक छोटा - सा ब्रेक लिया। वर्ष 2018 में विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित फिल्म 'पटाखा' से उन्होंने एक धमाकेदार रिएंट्री की। इस फिल्म में शानदार भूमिका के लिए सान्या को 64वें फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया।

वहीं इसी साल अभिनेत्री को रवींद्रनाथ शर्मा द्वारा निर्देशित बेहतरीन फिल्म 'बधाई हो' (Sanya Malhotra Movie Badhaai Ho) के लिए भी चुना गया। इस कॉमेडी फिल्म में अभिनेता आयुष्मान खुराना उनके अपोजिट कास्ट किए गए थें। सिनेमाघरों में इस फिल्म ने खूब अच्छा प्रदर्शन किया और इसी के साथ यह फिल्म सुपरहिट रही।

इसी के साथ फिल्म को कई पुरस्कार भी मिलें। वर्ष 2020 में अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने विद्या बालन स्टारर एक बायोपिक फिल्म ' शकुंतला देवी' (Shakuntala Devi) में उनके साथ सिल्वर स्क्रीन साझा की। यह फिल्म प्रसिद्ध गणितक्ष शकुंतला देवी के जीवन पर आधारित थी।

वर्ष 2021 की बात करें तो इतने समय में अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra Wiki) ने साबित कर दिया था कि वो इस फिल्मी जग के लिए ही बनी हैं। इस वर्ष अभिनेत्री के हाथ एक फिल्म 'लूडो' लगी। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, आदित्य रॉय कपूर, पंकज त्रिपाठी, राजकुमार राव और फातिमा सना शेख मुख्य भूमिका में थें।

वहीं फिल्म 'पगलैट' (Pagglait Movie) की दमदार कहानी किसे याद नहीं। फिल्म के जबरदस्त स्टारकास्ट आशुतोष राणा, श्रुति शर्मा,रघुबीर यादव और सयानी गुप्ता के साथ अभिनेत्री ने इस फिल्म में अपनी अभिनय की ऐसी छाप छोड़ी जिसकी चर्चा फिल्मी गलियारों में आज भी होती है।

अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा के शारीरिक मापदंड के बारे में जानें-

Sanya Malhotra Biography

अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा की लम्बाई (Sanya Malhotra Height) - 5'3″

अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा की लम्बाई (Sanya Malhotra Height cm) - 163सेमी

अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा की लम्बाई (Sanya Malhotra Height mt.) - 1.63मी

अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा का वजन (Sanya Malhotra Weight) - 52 Kg

अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा के बालों (Sanya Malhotra Hair Color) का रंग काला

अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा के आँखों का रंग (Sanya Malhotra Eyes Color) काला

अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा के कमर का साइज (Sanya Malhotra Waist Size) - 27इंच

अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा के बारे में अन्य बातें जानें -
(Know more about actress Sanya Malhotra)

अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा को खाने (Sanya Malhotra Favourite Food) में राजमा चावल बहुत पसंद है।

अभिनेत्री के बाएं बाजू (Sanya Malhotra Tattoo) पर एक टैटू है।

सान्या मल्होत्रा को यूरोप घूमना (Sanya Malhotra Favourite Place Europe) खूब पसंद है।

अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा कभी कभी शराब पीती हैं।

अभिनेत्री को कोरियाग्राफर धर्मेश ने डांस रियलीटी शो में रिजेक्ट कर दिया था।

अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा का ट्विटर हैंडल ये रहा : @sanyamalhotra07

अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा का फेसबुक अकाउंट ये रहा : https://www.facebook.com/sanyamalhotra07

अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा का इंस्टाग्राम हैंडल ये रहा : https://instagram.com/sanyamalhotra_?utm_medium=copy_link

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story