×

बिग बी के इस हिट फिल्म का रीमेक बनाएंगे रोहित व फराह,चल रही है कॉपी राइट की तैयारी

suman
Published on: 18 March 2019 2:00 AM GMT
बिग बी के इस हिट फिल्म का रीमेक बनाएंगे रोहित व फराह,चल रही है कॉपी राइट की तैयारी
X

जयपुर: रोहित शेट्टी ने अपनी कम्पनी की एक फिल्म को निर्देशित करने के लिए कोरियोग्राफर व डायरेक्टर फराह खान को साइन किया था। तब इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि फराह खान रोहित के लिए किस फिल्म का निर्देशन करेंगी। अब बॉलीवुड में इस बात की चर्चा हो रही है कि फराह खान रोहित शेट्टी के लिए राज एन सिप्पी के निर्देशन में बनी अमिताभ बच्चन हेमा मालिनी स्टारर फिल्म ‘सत्ते पे सत्ता’ को रीमेक करेंगी।

अमिताभ बच्चन की इस फिल्म को बॉलीवुड को कल्ट कॉमेडी एक्शन फिल्मों में शुमार किया जाता है। 1982 में आई इस फिल्म ने अपने समय में आय के नए कीर्तिमान स्थापित किए थे। राज एन सिप्पी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का मामला अभी अदालत में चल रहा है। पिछले कुछ सालों से इस फिल्म के अधिकार प्राप्त करने की कोशिश में चल रहा विवाद अदालताधीन है। अब यह मामला जल्दी ही निपट जाएगा। वहीं दूसरी ओर रोहित शेट्टी का कहना है कि वे रीमेक अधिकार प्राप्त किए बिना इस पर फिल्म नहीं बनाएंगे। वो हमेशा से ही फिल्म के अधिकार प्राप्त करने के बाद ही उसे रीमेक करते हैं।अमिताभ बच्चन ने ‘सत्ते पे सत्ता में दोहरी भूमिका निभाई थी। उनके साथ इस फिल्म में 6 अन्य अभिनेताओं ने भी काम किया था। इनमें शक्ति कपूर, पेंटल, सुधीर शामिल थे। साथ ही हेमामालिनी के अतिरिक्त इसमें रंजीता ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी।

ये है ऋतिक रोशन का अंदाज, फिल्मों में रोल के अनुसार लगाते हैं परफ्यूम

सात भाईयों की इस कहानी में सचिन ने सबसे छोटे भाई की भूमिका को निभाया था। अमजद खान ने खलनायक की भूमिका की थी। राहुल देव बर्मन के संगीत से सजी इस फिल्म के गीतों को गुलशन बावरा ने लिखा था। फिल्म के सभी गीतों ने लोकप्रियता की नई ऊँचाईयों को छुआ था। विशेष रूप से अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी पर फिल्माया गया ‘दिलबर मेरे कब तक मुझे ऐसे ही तड़पाओगे...’ और सातों भाईयों पर फिल्माया गया ‘प्यारा हमें किस मोड़ पे ले आया, दिल करे हाय कोई तो बताए क्या होगा’ आज भी श्रोताओं और दर्शकों के जेहन में घूमता रहता है।

suman

suman

Next Story