×

'भाबी जी घर पर हैं' की अनीता भाभी कॉलेज फ्रेंड से कर रही हैं शादी

Newstrack
Published on: 9 May 2016 7:32 AM GMT
भाबी जी घर पर हैं की अनीता भाभी कॉलेज फ्रेंड से कर रही हैं शादी
X

टीवी सीरियल 'भाबी जी घर पर हैं' में अनीता भाभी का रोल करने वाली मशहूर एक्‍ट्रेस सौम्या टंडन ने शादी करने का फैसला किया है। सौम्या अपने ब्वॉयफ्रेंड सौरभ देवेंद्र सिंह से शादी करने जा रही हैं।

लंबे समय के बाद दोनों ने लिया शादी का फैसला

-'भाबी जी घर पर हैं' में टीवी एक्ट्रेस सौम्या टंडन को अनीता भाभी के किरदार में काफी पसंद किया जाता है।

-सौम्या एक लंबे समय से अपने ब्वॉयफ्रेंड सौरभ देवेंद्र सिंह के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थीं।

-फाइनली अब दोनों ने शादी करने का फैसला किया है।

कॉलेज के दिनों से दोनों में हैं नजदीकियां

-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सौरभ बतौर बैंकर मुंबई में काम काम रहे हैं।

-दोनों कॉलेज के दिनों से एक दूसरे के संपर्क में हैं। खास बात यह है कि इन दोनों का रिश्ता तब शुरू हुआ जब सौम्या एक्ट्रेस नहीं बनी थीं।

-सौम्या ने कई बार कहा है कि पिता की मौत के बाद सौरभ ने उनका हमेशा साथ दिया है और वह उन्हें अपनी जिंदगी में पाकर खुश हैं।

Newstrack

Newstrack

Next Story