×

अभी-अभी बड़ी खबर: रिया की याचिका पर सुनवाई शुरू, SC से की है ये मांग

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में एक्टर के पिता केके सिंह ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बिहार में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद एक्ट्रेस ने उनके खिलाफ पटना में दर्ज एफआईआर को मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की है।

Shreya
Published on: 5 Aug 2020 7:16 AM GMT
अभी-अभी बड़ी खबर: रिया की याचिका पर सुनवाई शुरू, SC से की है ये मांग
X
Rhea Chakraborty

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका पर आज सुनवाई चल रही है। जस्टिस हृषिकेश रॉय की अगुवाई में सुप्रीम कोर्ट की सिंगल जज की बेंच इस मामले की सुनवाई कर रही है। इस याचिका में रिया ने सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में उनके खिलाफ पटना में दर्ज एफआईआर को मुंबई स्थानांतरित करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: इन महिलाओं की वजह से बने श्री राम मर्यादापुरुषोत्तम, एक ने भेजा था उनको वनवास

एक्टर के पिता ने दर्ज कराया है रिया के खिलाफ केस

बता दें कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में एक्टर के पिता केके सिंह ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बिहार में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद एक्ट्रेस ने उनके खिलाफ पटना में दर्ज एफआईआर को मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की है। रिया का आरोप है कि पटना में एफआईआर दर्ज कराने में सुशांत के बहनोई एडीजी ओपी सिंह ने दबाव बनाया है।

यह भी पढ़ें: बारिश का रेड अलर्ट: डूब गया भारत का ये शहर, खतरे में आई हजारों की जान

rhea-sushant

पिता ने रिया पर लगाए हैं संगीन आरोप

एक्टर सुशांत सिंह के पिता केके सिंह ने रिया के ऊपर संगीन आरोप लगाए हैं। सुशांत के पिता का आरोप है कि रिया ने एक्टर को आत्महत्या करने के लिए उकसाया है। इसके अलावा भी कई आरोप रिया के ऊपर लगाए गए हैं। पिता द्वारा FIR दर्ज कराने के बाद बिहार पुलिस की एक टीम मुंबई पहुंची है।

यह भी पढ़ें: मिलेगा मुनाफा ही मुनाफा: FD पर यहां होगा सबसे ज्यादा फायदा, आई नई ब्याज दरें

CBI को ट्रांसफर हुआ केस

वहीं कहा जा रहा है कि मुंबई पुलिस की तरफ से इस मामले की जांच में बिहार पुलिस की मदद नहीं की जा रही है। वहीं सुशांत के परिवार ने बिहार सरकार से मामले में CBI जांच की मांग की थी। जिसके बाद बिहार सरकार ने केंद्र को CBI जांच की सिफारिश भेजी थी। जिसके बाद केंद्र ने सुशांत सुसाइड केस CBI को ट्रांसफर हो गया है। केंद्र ने बिहार सरकार की सिफारिश पर मुहर लगा दी है।

यह भी पढ़ें: राम मंदिर भूमि पूजन: अयोध्या में आगमन हुआ पीएम मोदी सहित इन नेताओं का

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story