×

शाहरुख खान के इन रोल ने बनाया उन्हें बॉलीवुड का किंग, दुनियाभर में छाए किंग खान

Shah Rukh Khan Films: 'बाजीगर' और 'डर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देकर वह इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में शुमार हो गए। उन्होंने हमेशा कड़ी मेहनत को अपना धर्म माना और आगे बढ़ते चले गए।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 25 Jun 2022 6:54 AM GMT (Updated on: 25 Jun 2022 6:55 AM GMT)
शाहरुख खान के इन रोल ने बनाया उन्हें बॉलीवुड का किंग, दुनियाभर में बनाया रुतबा
X

शाहरुख खान (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Shah Rukh Khan's 30 Years In Bollywood: बॉलीवुड के किंग खान यानी कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने भारतीय सिनेमा में अपने आज 30 साल पूरे कर लिए हैं। आज ही के दिन साल 1932 में उनकी पहली फिल्म 'दीवाना' रिलीज हुई थी। अपनी पहली ही फिल्म से उन्होंने लोगों को अपना दीवाना बना लिया था। टीवी इंडस्ट्री से बॉलीवुड में डेब्यु करने वाले शाहरुख ने इस फिल्म के बाद कभीपीछे मुड़कर नहीं देखा। 'बाजीगर' और 'डर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देकर वह इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में शुमार हो गए। उन्होंने हमेशा कड़ी मेहनत को अपना धर्म माना और आगे बढ़ते चले गए।

आज हम बात करेंगे शाहरुख की कुछ ऐसी फिल्मों (Shah Rukh Khan Best Films) की जिनमें उनके रोल को काफी ज्यादा सराहा गया और जो आजतक फैंस की पसंदीदा फिल्में बनी हुई हैं। न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी इन फिल्मों के दीवाने देखने को मिलते हैं।

शाहरुख खान (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

बाजीगर

साल 1993 में आई थ्रिलर फिल्म बाजीगर में शाहरुख खान के रोल की जमकर सराहना हुई। इस फिल्म में उन्होंने खलनायक की भूमिका अदा की थी। यह शाहरुख खान की पहली सफल भूमिका थी जिसमें वो एकमात्र हीरो थे।

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

यह फिल्म साल 1995 में रिलीज हुई थी। यह एक रोमांटिक फिल्म है, जिसमें शाहरुख और काजोल की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। इस फिल्म ने इंडिया में 58 करोड़ जबकि विदेशों में 17.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। बता दें इस फिल्म के नाम किसी भी सिनेमाघर पर सबसे ज्यादा समय तक चलने का रिकॉर्ड भी है।

देवदास

संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म देवदास शाहरुख खान के करियर की सबसे बेस्ट फिल्म मानी जाती है। यह साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी थी। शाहरुख ने इस फिल्म में देवदास के किरदार को बहुत बखूबी से निभाया था।

चकदे इंडिया

हॉकी की प्रष्‍ठभूमि में बनी इस फिल्म के साथ भारतीय लोगों के इमोशंस भी जुड़े हुए हैं। रोमांटिक छवि से हटकर शाहरुख खान ने इसमें महिला टीम के हॉकी कोच की भूमिका निभाई थी। फैंस को आज भी यह फिल्म काफी पसंद है।

स्वदेस

साल 2004 में आई यह फिल्म एक अनिवासी भारतीय यानी एनआरआई की सच्ची कहानी पर आधारित है जो अपनी मातृभूमि को लौटता है और फिर यहीं बस जाता है। इस फिल्म में शाहरुख खान के किरदार ने लोगों के मन को जीत लिया था।

कुछ कुछ होता है

दोस्ती और प्यार पर आधारित फिल्म कुछ कुछ होता है आज भी फैंस के दिलों में अपनी अलग जगह बनाए हुए है। इस फिल्म में शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म की कहानी लोगों को इतनी पसंद आई कि यह केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सफल रही और साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई।

कभी खुशी कभी गम

करण जौहर द्वारा लिखित और निर्देशित पारिवारिक फिल्म कभी खुशी कभी गम ने भारत के बाहर भी बड़ी कमाई की थी। फिल्म में शाहरुख खान, यशवर्धन रायचंद के बड़े बेटे का किरदार निभाते हैं, जिन्हें गोद लिया गया था। फिल्म में मल्टी स्टार होने के बावजूद शाहरुख के किरदार ने लोगों के मन को जीत लिया था।

दिल से

रोमांटिक-थ्रिलर हिन्दी फिल्म दिल से में शाहरुख खान, मनीषा कोइराला और प्रीति जिंटा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म आज भी दर्शकों के बीच पसंदीदा बनी हुई है।

ओम शांति ओम

फिल्म ओम शांति ओम में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में थे। एक्टर ने इस फिल्म में दो रोल निभाए थे। फिल्म की कहानी और शाहरुख का रोल दोनों ही काफी दमदार थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 149 करोड़ रुपये INR की कमाई की थी।

माय नेम इज खान

यह फिल्म शाहरुख खान की बेस्ट फिल्मों में से एक है। शाहरुख की इस फिल्म ने रिलीज़ पर कई रिकॉर्ड तोड़े थे और यह फिल्म उस समय की सबसे कमाऊ फिल्म बन गयी।

दोस्तों देश दुनिया से जुड़ी किसी भी खबर को सबसे पहले जानने के लिए फालो करें Google News पर करें हमें।

Shreya

Shreya

Next Story