×

फिर बड़े पर्दे पर राज करेंगे शाहरुख खान, 'DDLJ'-'दिल तो पागल है' समेत ये फिल्में थिएटर्स में होगी रिलीज

Shah Rukh Khan Movie: शाहरुख खान के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है! दरअसल, एक्टर की पुरानी फिल्में एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Ruchi Jha
Written By Ruchi Jha
Published on: 20 Jan 2024 5:54 AM GMT
फिर बड़े पर्दे पर राज करेंगे शाहरुख खान, DDLJ-दिल तो पागल है समेत ये फिल्में थिएटर्स में होगी रिलीज
X

Shah Rukh Khan Movie: साल 2023 में अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से शाहरुख खान ने बड़े पर्दे पर राज किया। वहीं, अब साल 2024 में भी शाहरुख खान का राज होने वाला है। दरअसल, यशराज फिल्म्स ने यह तय किया है कि शाहरुख खान की तीन बड़ी फिल्में एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएंगी और ये फिल्में शाहरुख खान की ऑल टाइम हिट फिल्में ‘दिल तो पागल है’, ‘दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ और ‘चक दे इंडिया’ है। ये तीनों फिल्में 19 से 22 जनवरी तक भारत के अलग-अलग शहरों में दिखाई जाएंगी।

यहां जानें फिल्म से जुड़ी डिटेल्स -

शाहरुख खान की फिल्म 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे'

शाहरुख खान की 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' साल 1995 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में काजोल और शाहरुख खान की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। यश चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म इंडियन सिनेमा के लिए बेंचमार्क बन गई थी। ये फिल्म मराठा मंदिर थिएटर में सबसे ज्यादा समय तक चलने वाली हिंदी फिल्म है। इस फिल्म को 10 फिल्मफेयर और एक नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिल चुका है।


शाहरुख खान की फिल्म 'दिल तो पागल है'

यश चोपड़ा की इस दूसरी म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म में शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर लीड रोल में थे। यश चोपड़ा के साथ शाहरुख की ये तीसरी फिल्म थी, जिसे 8 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मिले हैं।


शाहरुख खान की फिल्म 'चक दे इंडिया'

शाहरुख खान की ये फिल्म रोमांटिक नहीं थी, लेकिन इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। इस फिल्म में शाहरुख खान का वो दमदार किरदार दिखाया है, जिसे भारत के तमाम युवाओं ने अपनी प्रेरणा मान लिया था। साल 2007 में रिलीज हुई ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म आदित्य चोपड़ा ने यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनाई थी। ये फिल्म इंडियन वुमन हॉकी प्लेयर और उनके कोच की कहानी है। इस फिल्म का गाना ‘चक दे इंडिया’ आज भी काफी मशहूर है।


साल 2023 में शाहरुख खान की ये फिल्में हुई ब्लॉकबस्टर

जैसा कि सभी जानते हैं कि शाहरुख खान के लिए साल 2023 बेहद खास रहा है। इस साल उनकी 3 फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। शाहरुख खान की 'पठान' और 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर इतिहास रच दिया था। वहीं उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'डंकी' ने भी दर्शकों का खूब दिल जीता है। 'डंकी' ने भी बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है और इसी के साथ शाहरुख की 'डंकी' को ऑस्कर के लिए भी भेजा गया है।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story