TRENDING TAGS :
Deva Movie Teaser: शाहिद कपूर की देवा का टीजर, जानिए कब होगा जारी
Deva Movie Teaser Release Date: शाहिद कपूर ने देवा मूवी के टीजर रिलीज डेट से जुड़ी जानकारी दे दी है। चलिए फिर बताते हैं|
Deva Movie Teaser Release Date
Shahid Kapoor Movie Deva Teaser: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर बहुत ही जल्द अपनी नई फिल्म के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं, जी हां! बीते दिनों ही शाहिद कपूर ने अपनी आने वाली एक्शन थ्रिलर फिल्म देवा का नया पोस्टर रिवील किया था, जिसे देख फैंस उत्साहित हो उठे थे, वहीं अब आज शाहिद कपूर ने देवा मूवी के टीजर रिलीज डेट से जुड़ी जानकारी दे दी है। चलिए फिर बताते हैं कि शाहिद कपूर की फिल्म देवा का टीजर कब जारी किया जाएगा।
शाहिद कपूर की देवा मूवी का टीजर (Deva Movie Teaser Release Date)
शाहिद कपूर ने देवा के टीजर रिलीज डेट की जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर देवा का नया मोशन पोस्टर रिवील किया है, इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, "देवा मूवी का टीजर कल रिलीज होगा।" वहीं मोशन पोस्टर की बात करें तो पोस्टर में शाहिद कपूर का दबंग अंदाज देखने को मिल रहा है, हालांकि वे दबंग अंदाज में डांस करते दिख रहें हैं। शाहिद कपूर के फैंस की एक्साइटमेंट लेवल बढ़ गई है, वे कल का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं, क्योंकि कल फिल्म की पहली झलक दर्शकों के सामने आएगी।
कब रिलीज होगी फिल्म देवा (Deva Movie Release Date)
बताते चलें कि देवा एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें शाहिद कपूर का जबरदस्त एक्शन देखने को मिलने वाला है। इस फिल्म में शाहिद कपूर एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आयेंगे। वहीं यदि देवा मूवी की कहानी की बात करें तो शाहिद कपूर फिल्म में एक हाई प्रोफाइल केस की जांच करते दिखाईं देंगे, जिसमें कई सारे सस्पेंस और ट्विस्ट है। शाहिद कपूर के साथ फिल्म में पूजा हेगड़े नजर आएंगी। पूजा हेगड़े और शहीद कपूर की रोमांटिक केमिस्ट्री पर्दे पर देखने लायक होगी। रोशन एंड्रयूज के डायरेक्शन में बनी और ज़ी स्टूडियोज और रॉय कपूर फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म देवा 31 जनवरी 2025 को रिलीज़ होने वाली है।