×

शाहिद कपूर को ये बायोपिक ही क्यों आई पसंद, जानते हैं उनके मन की बात

suman
Published on: 1 Sep 2018 9:43 AM GMT
शाहिद कपूर को ये बायोपिक ही क्यों आई पसंद, जानते हैं उनके मन की बात
X

मुंबईःशाहिद कपूर सिल्वर स्क्रीन पर पूर्व बॉक्सिंग चैंपियन और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता डिंको सिंह का रोल निभाते नजर आएंगे। ‘एयरलिफ्ट’ और ‘शेफ’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके राजा कृष्ण मेनन, डिंको सिंह के जीवन पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। फिल्म में डिंको सिंह का किरदार शाहिद कपूर निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म अप्रैल 2019 के आसपास फिल्म के फ्लोर पर जाने की उम्मीद है।

पाकिस्तान में ‘अश्लील’ विज्ञापन को लेकर फरमान जारी,इसे लेकर सिनेमाघरों पर लटकी तलवार

शाहिद कपूर ने कहा, ‘इस कहानी के बारे में मुझे जो चीज पसंद है वह यह है कि वह उन सुपरस्टारों में से एक हैं जिन्हें हम ज्यादा नहीं जानते हैं। यदि दंगल जैसी फिल्म को नहीं बनाया जाता तो हम फोगाट बहनों के बारे में ज्यादा नहीं जान पाते। डिंको सिंह एक कैंसर सरवाईवर हैं और वह कीमोथेरेपी के13 राउंड से गुजर चुके हैं। उनकी सबसे बड़ी जीत कैंसर से जीतना है, न कि 19 साल की उम्र में बैंकाक में 1998 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतना। उनकी जिंदगी की कहानी अविश्वसनीय है। वह बेहद प्रेरणादायक है। नायकों की इस तरह की अछ्वुत कहानियों को बताया जाना चाहिए।

suman

suman

Next Story