×

गिले-शिकवे भुलाकर 15 साल बाद गले मिला यह एक्स कपल, जाने कैसा रहा रिएक्शन?

By
Published on: 15 Nov 2016 10:02 AM GMT
गिले-शिकवे भुलाकर 15 साल बाद गले मिला यह एक्स कपल, जाने कैसा रहा रिएक्शन?
X

kareena-kapoor

मुंबई: कहते हैं कि बॉलीवुड की दुनिया में दोस्ती जितनी पॉपुलर है। उतनी ही यहां के लोगों के बीच की नाराजगी। तभी तो इन स्टार्स में जल्दी बातचीत नहीं होती है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला। करीना कपूर और उनके एक्स-ब्वॉयफ्रेंड शाहिद कपूर के बीच फिल्म 'जब वी मेट' से परवान चढ़े प्यार के कुछ समय बाद करीना कपूर और शाहिद कपूर ने ब्रेकअप कर लिया था। वैसे तो बाद में कई बार इन दोनों स्टार्स का आमना-सामना हुआ, पर बातचीत नहीं हुई।

लेकिन खबरों की मानें तो हाल ही में हुए लक्स के अवार्ड शो में जब दोनों का आमना-सामना हुआ, तो दोनों काफी गर्मजोशी से मिले। यह भी कहा जा रहा है कि इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाकर हाल-चाल पूछा।

हुआ दरअसल कुछ यूं कि जब लक्स अवार्ड शो में शाहिद कपूर स्टेज के पीछे अपनी परफॉर्मेन्स का इंतजार कर रहे थे, उसी टाइम करीना कपूर वॉशरूम जाने के लिए वहीं से गुजर रही थी। अचानक आमना-सामना होने पर दोनों ने एक-दूसरे को स्माइल दी और फिर गले लगाया। इतना ही शाहिद कपूर ने भी करीना और सैफ के आने वाले बच्चे के लिए भी शुभकामनाएं दी।

Next Story