×

पापा शाहिद कपूर की गोद में नन्ही परी ने ली घर में एंट्री, सोशल मीडिया में वायरल हुई फोटो

By
Published on: 29 Aug 2016 6:39 AM GMT
पापा शाहिद कपूर की गोद में नन्ही परी ने ली घर में एंट्री, सोशल मीडिया में वायरल हुई फोटो
X

मुंबई: बॉलीवुड के एक्टर हाल ही में एक क्यूट सी बेबी गर्ल के पापा बने बनें हैं और इसकी ख़ुशी उन्होंने सोशल मीडिया पर भी जाहिर की थी। लेकिन बता दें कि अब शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की लिटिल प्रिंसेस अपने घर आ चुकी है, जिसकी फोटो इन दिनों सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।

कैसी है यह फोटो

इस फोटो में नन्ही सी पारी अपने पापा की गोद में दिखाई दे रही है और शाहिद उसे घर ले जा रहे हैं। लिटिल प्रिंसेस के जन्म पर शाहिद कपूर ने कहा था कि वह अपनी ख़ुशी को बयां नहीं कर पा रहे हैं। उनके पास वर्ड्स ही नहीं हैं। बता दें कि इस ख़ुशी के मौके पर बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शाहिद कपूर को बधाई भी दी। वहीं शाहिद कपूर विशाल भारद्वाज की अपकमिंग फिल्म ‘रंगून’ में नजर आएंगे।

Next Story