Deva Movie First Look: शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की फिल्म देवा का फर्स्ट लुक आया सामने

Shahid Kapoor Deva Movie Update: शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की देवा मूवी की शूटिंग शुरू हो चुकी है, चलिए जानते हैं फिल्म से जुड़े ताजा अपडेट

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 4 Sep 2024 7:03 AM GMT
Shahid Kapoor Pooja Hegde Movie Deva First Look Out
X

Shahid Kapoor Pooja Hegde Movie Deva First Look Out

Shahik Kapoor Movie Deva Update: शाहिद कपूर(Shahid Kapoor) की अगामी फिल्म देवा जिसमें उनके साथ लीड रोल में पूजा हेगड़े नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज डेट पहले ही जारी कर दी गई है। इसके साथ ही फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) का Deva Movie में एक अलग ही रोल देखने को मिलने वाला है। फिल्म के सेट से सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। चलिए जानते हैं देवा मूवी से जुड़े ताजा अपडेट के बारे में

शाहिद कपूर की फिल्म देवा का फर्स्ट लुक ऑउट (Shahid Kapoor Deva Movie First Look Out)-


शाहिद कपूर (Shahid Kapoor), पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) की Deva Movie जिसके बारे में काफी पहले ही अनॉउंसमेंट कर दिया गया है। ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। जिसका निर्माण सिद्धार्थ रॉय कपूर की स्टूडियो रॉय कपूर और जी स्टूडियो के सहयोग से किया जा रहा है। Deva Movie की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म के सेट से तस्वीरें सामने आई है। जिसमें Shahid Kapoor और Pooja Hegde नजर आ रहे हैं। शाहिद कपूर ने सफेद कलर का शर्ट और खाकी पैंट पहना हुआ है। तो वहीं पूजा हेगड़े लहंगा पहने हुए नजर आ रही है। जैसा कि निर्माताओं ने बताया था कि Deva Movie एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होने वाली है। इस फिल्म में Shahid Kapoor पुलिस वाले के रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म का दर्शकों को काफी लंबे समय से इंतजार है। इससे पहले शाहिद कपूर फर्जी वेब-सीरीज में नजर आए थे। जिसके अब सीक्वल की तैयारी की जा रही है।

शाहिद कपूर देवा मूवी रिलीज डेट (Shahid Kapoor Deva Movie Release Date)-

देवा मूवी (Deva Movie) का निर्माण रोशन एंड्रयूज कर रहे हैं। जोकि सैल्यूट जैसी एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। तो वहीं फिल्म में शाहिद कपूर एक विद्रोही पुलिस अधिकारी की रोल में है। और पूजा हेगड़े पत्रकार की भूमिका में नजर आने वाली हैं। फिल्म अगले साल वेलेनटाइन डे के अवसर पर यानि 14 फरवरी 2025 को रिलीज होगी।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story