×

Shahid Kapoor बनेंगे 'महाभारत' के कर्ण! जानें कब रिलीज होगी फिल्म

Shahid Kapoor: 'रामायण' पर फिल्म बनने के बाद अब 'महाभारत' पर फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आई है।

Ruchi Jha
Written By Ruchi Jha
Published on: 9 Oct 2023 9:36 AM GMT
Shahid Kapoor बनेंगे महाभारत के कर्ण! जानें कब रिलीज होगी फिल्म
X

Shahid Kapoor: एक तरह से देखा जाए तो इस वक्त एक्टर शाहिद कपूर की प्रोफेशनल लाइफ काफी अच्छी चल रही है। एक्टर की हाल-फिलहाल में रिलीज हुई सभी फिल्में और वेब सीरीज सुपरहिट रही हैं। अब ऐसी खबर सामने आ रही है कि शाहिद कपूर ने महाभारत पर आधारित एक फिल्म साइन की है, जिसे वाशु भगनानी और जैकी भगनानी प्रोड्यूस करेंगे। आइए आपको इस फिल्म से जुड़ी सभी जानकारी विस्तार से बताते हैं।

कुंती पुत्र कर्ण बनेंगे शाहिद कपूर?

रिपोर्ट्स की मानें, तो शाहिद कपूर महाभारत के बेहद अहम पात्र कुंती पुत्र कर्ण की भूमिका में नजर आ सकते हैं। इस फिल्म की घोषणा वाशु भगनानी के पूजा एंटरटेनमेंट ने साल 2021 में की थी। फिल्म का नाम था, सूर्यपुत्र महावीर कर्ण। यही नहीं निर्माताओं ने फिल्म का टाइटल लोगो भी रिलीज किया था। कहा था कि यह महाभारत के गुमनाम योद्धा कर्ण की कहानी होगी।


पांच भाषाओं में रिलीज होगी कर्ण

खबरों की मानें, तो इस फिल्म को पांच भाषाओं- हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया जा सकता है। फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी आरएस विमल को दी गई थी, जबकि इसके संवाद, गीत और अतिरिक्त पटकथा डॉ. कुमार विश्वास ने लिखी है। पहले इस फिल्म को साउथ के सुपरस्टार विक्रम करने वाले थे, लेकिन उनसे बात नहीं बनी, जिसके बाद रणवीर सिंह का नाम सामने आया था और अब शाहिद कपूर का नाम सामने आ रहा है। ऐसे में अब बहुत जल्द बाकी जानकारियां भी सामने आ जाएंगी।


शाहिद कपूर की इस फिल्म का क्या है बजट?

जानकारी के अनुसार, निर्माता कर्ण पर बनी इस फिल्म को 300 करोड़ रुपए बजट के साथ बनाने की योजना बना रहे हैं। निर्माताओं ने इस प्रोजेक्ट पर काम करने की योजना साल 2018 में बनाई थी और साल 2020 में यह फिल्म रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर कोरोना के आने की वजह से यह फिल्म रुक गई। जिसके बाद साल 2021 में वाशु भगवानी और उनकी टीम ने इसका लोगो रिलीज करते हुए इस पर दोबारा काम करने की घोषणा की थी। हालांकि, यह फिल्म अब कब रिलीज की जाएगी इसकी कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है।


इन फिल्मों में नजर आएंगे शाहिद कपूर

महाभारत के अलावा, शाहिद कपूर ने एक अनटाइटल्ड रोमांटिक-कॉम फिल्म भी साइन की है, जिसमें वह एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ दिखाई देंगे। यह फिल्म 7 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा शाहिद कपूर, अनीस बज्मी की कॉमेडी फिल्म में भी नजर आएंगे। यह पहली बार होगा जब शाहिद और अनीस किसी प्रोजेक्ट के लिए साथ में आएंगे। इस मूवी में शाहिद कपूर के अपोजिट रश्मिका मंदाना नजर आ सकती हैं।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story