×

यह शख्स लाया शाहरुख-आमिर को साथ, क्या इसके बारे में जानते हैं आप?

suman
Published on: 11 Feb 2017 7:33 AM GMT
यह शख्स लाया शाहरुख-आमिर को साथ, क्या इसके बारे में जानते हैं आप?
X

मुंबई: बॉलीवुड पर कई सालों से खान तिकड़ी का राज रहा है। इनके नाम से फिल्में चलती है। पर क्या इन खान में आपस में बनती है। तो कुछ दिनों पहले तक ये जवाज देना थोड़ा मुश्किल होता। सलमान-शाहरुख की दोस्ती तो जगजाहिर है। पर शाहरुख और आमिर के बीच बने तो खबर भी बनती हैं। इतने सालों में पहली बार शाहरुख और आमिर खान एक साथ कैमरे में कैद हुए हैं। दोनों ने दुबई में साथ में पार्टी की। जैसे की आप जानते ही है कि बॉलीवुड के बादशाह और मिस्टर परफेक्शनिस्ट, दोनों को एक साथ कैमरे में कैद करना थोड़ा मुश्किल ही है। लेकिन हाल ही में ऐसा संभव हो पाया। शाहरुख खान और आमिर खान ने दुबई में हुई पीवीआर के मालिक अजय बिजली की बर्थडे पार्टी अटेंड की। सलमान खान यहां नहीं देखे गए। यहां पर दोनों ने साथ में एंज्वॉय किया।

आगे देखे फोटो...



सेलिब्रेशन की फोटो सामने आई है जिसमें अजय के साथ शाहरुख़ और आमिर दिखाई दे रहे हैं। खास बात यह है कि इस साल पहली बार शाहरुख़ और आमिर को साथ देखा गया है। अब तक अक्सर सलमान खान को शाहरुखऔर आमिर के साथ देखा जाता रहा है। लेकिन शाहरुख़ और आमिर साथ में कम ही दिखते हैं।

आगे देखे फोटो...

दरअसल, अगस्‍त में इन दोनों सितारों की फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। आमिर खान के प्रोडक्‍शन में बनी 'सीक्रेट सुपरस्‍टार' 4 अगस्‍त को सिनेमाघरों में आने वाली है, जबकि इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित शाहरुख खान की फिल्‍म 'रहनुमा' 11 अगस्‍त को रिलीज होने वाली है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब शाहरुख और आमिर की कोई फिल्‍म इतने कम समय के अंतर पर रिलीज हो रही हैं।

suman

suman

Next Story