×

SRK House Mannat: शाहरुख खान का जन्मदिन, मन्नत के आगे लगा गिफ्टों का तांता

SRK House Mannat: बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस अपना 56वां जन्मदिन (shahrukh khan) मनाएंगे। एक्टर के घर में अभी से ही उनके शुभचिंतकों की ओर से उपहार आना शुरु हो गया है।

Priya Singh
Report Priya SinghPublished By Shweta
Published on: 1 Nov 2021 2:36 PM GMT
shahrukh khan
X

 शाहरुख खान (फोटो सोशल मीडिया) 

SRK House Mannat: एक्टर शाहरुख खान कल यानी कि 2 नवंबर को अपना जन्मदिन Shahrukh Khan birthday)मनाने जा रहे हैं। ऐसे में उनके शुभचिंतकों ने आज से ही उनके लिए उपहार भेजना शुरु कर दिया है। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के सिर से कठिनाइयों के काले बादल छट चुके हैं। आर्यन खान (Aryan Khan) के घर वापस आ जाने के बाद से घर के सभी सदस्य निश्चिंत और आश्वस्त हो गए हैं। घर में अब एक्टर का जन्मदिन और दीपावली पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। बता दें कि कल बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस अपना 56वां जन्मदिन (shahrukh khan birthday 2 november) मनाएंगे। एक्टर के घर में अभी से ही उनके शुभचिंतकों की ओर से उपहार आना शुरु हो गया है। मन्नत के गेट पर एक के बाद एक कई सारे गिफ्ट्स (shahrukh khan birthday gift) आ रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कल उनके जन्मदिन पर क्या - क्या हो सकता है।

बॉलीवुड से जुड़ी खबरों को कवर करने वाले इंस्टा हैंडल विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें शाहरुख खान के घर 'मन्नत' के (shahrukh khan birthday mannat) आगे लगी एक कार से उनका गेटकीपर गिफ्ट ले जाते दिखाई दे रहा है। गेटकीपर एक के बाद एक कई गिफ्ट्स ले जाता है। इन गिफ्ट्स में ढेर सारे बुके यानी कि गुलदस्ता भी शामिल है। फूलों से भरे गुलदस्ते की बात आई है,तो यह भी जान लें कि सिंगापुर में आर्किड फूलों की एक दुर्लभ प्रजाती पाई जाती है। जिसका नाम शाहरुख खान के नाम पर एस्कोसेंडा शाहरुख खान रखा गया है।

क्या आपको मालूम है कि एक्टर को कौन सा रंग पसंद है और वो खाने में क्या पसंद करते हैं


एक्टर के अन्य पसंदीदा चीजों की बात करें तो उन्हें रंगों में काला, नीला और सफेद रंग पसंद है। एक प्रेस कॉंफ्रेंस में बात करते हुए अभिनेता ने बताया था कि वैसे तो उन्हें इंद्रधनुष के सारे रंग पसंद हैं। लेकिन काला, नीला और सफेद रंग उनका सबसे प्रिय रंग है। एक्टर के फेवरेट फूड की बात करें तो उन्हें भोजन में चावल, दाल और प्याज खाना पसंद है। एक साक्षातकार में उन्होंने बताया था कि उन्हें तंदूरी चिकेन खूब पसंद है। साथ ही उन्होंने मुंबई में अपने दो पसंदीदा रेस्टोरेंट का भी जिक्र किया था। जिसमें उन्होंने कहा, 'मैं मेज़ो मेज़ो का पास्ता खूब एन्जॉव्य करता हूं। वहीं शामियाना का खाना भी मुझे पसंद है।'

क्या आपको मालूम है कि शाहरुख खान का पसंदीदा गाना कौन सा है


शाहरुख खान के फैन होने के नाते आपमें से कई लोगों को उनके फिल्म का कोई न कोई गाना बहुत पसंद होगा। उस गाने को आप अक्सर गुनगुनाते होंगे। लेकिन क्या आपको मालूम है कि आपके फेवरेट एक्टर का पसंदीदा गाना कौन है। एक इंटरव्यू में इसके विषय पर बात करते हुए शाहरुख खान ने कहा था, 'शम्मी कपूर के फिल्म ब्रह्माचारी का गाना चक्के पे चक्का, चक्के पे गाड़ी, गाड़ी पे निकली अपनी सवाड़ी मेरा पसंदीदा गाना हुआ करता था। '

क्या आपको मालूम है आपके फेवरेट एक्टर शाहरुख खान को कौन सा एक्टर बहुत पसंद है

एक्टर शाहरुख खान को हॉलीवुड एक्टर माइकल जे फॉक्स और पीटर सेलर्स बेहद पसंद हैं। वहीं बॉलीवुड में अभिनेता दिलीप कुमार और अमिताभ बच्चन उनके फेवरेट एक्टर हैं। हालांकि बतौर कलाकार उन्होंने कई अन्य एक्टर्स की तारीफ की है। एक शो में अच्छे कलाकारों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था, 'जॉनी लीवर न सिर्फ एक अच्छे अभिनेता हैं बल्कि वो एक अच्छे इंसान भी हैं। वो अपनी एक्टिंग पर कितना काम करते हैं शायद उन्हें खुद भी नहीं मालूम।' इसके अलावा शाहरुख ने पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा के एक्टिंग स्किल को भी खूब सराहा है।

Shweta

Shweta

Next Story