×

मकर सक्रांति पर पतंग उड़ाएंगे 'रईस' शाहरुख खान, जाने किसके साथ लड़ा सकते हैं पेंच?

By
Published on: 10 Jan 2017 4:11 AM GMT
मकर सक्रांति पर पतंग उड़ाएंगे रईस शाहरुख खान, जाने किसके साथ लड़ा सकते हैं पेंच?
X

shahrukh

मुंबई: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रईस' जल्द ही रिलीज होने वाली है। खबरों की मानें तो फिल्म 'रईस' गुजराती माहौल में बनी है और यह जगह पतंगबाजी के लिए भी खासी मशहूर है। वहीं 'रईस' शाहरुख खान इस साल पहली बार मकर सक्रांति मनाएंगे। इतना ही नहीं वह पतंगबाजी करते हुए इस त्योहार को सेलिब्रेट करेंगे।

शाहरुख खान के बारे में कहा जाता है कि शाहरुख खान ने बचपन में खूब पतंग उड़ाई है। उनका बचपन दिल्ली में बीता है। पर मुंबई आने के बाद उनकी लाइफ बदल गई। पतंगबाजी छूट गई फिल्म 'रईस' के ट्रेलर में एक जगह शाहरुख खान पतंग उड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस साल वह मकर सक्रांति का आयोजन बैंडस्टैंड के बंगले पर करेंगे।

आगे की स्लाइड में जानिए शाहरुख के मकर सक्रांति सेलिब्रेट करने की तैयारी के बारे में

सभी जानते हैं कि शाहरुख खान ईद को बड़ी ही धूमधाम से अपने फैंस के साथ मनाते हैं। पर इस बार उनके फैंस के लिए और भी ख़ुशी की खबर है कि वह मकर सक्रांति का त्योहार अपने फैंस के साथ मनाएंगे। बता दें कि शाहरुख खान पहली बार मकर सक्रांति मनाने जा रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि हो सकता है कि शाहरुख खान पतंग भी उड़ाएं। वहीं सबसे ज्यादा लोग यह जानने के लिए बेकरार हैं कि शाहरुख खान पेंच किसके साथ लड़ाएंगे? सोर्सेस का कहना है कि मकर सक्रांति मनाने की भी तैयारी हो चुकी है। इसके लिए शाहरुख खान का घर भी अच्छी जगह है।

Next Story