Dhoom 4 Update: शाहरूख खान या रणवीर कपूर जानिए कौन हौगा धूम 4 का हिस्सा

Dhoom 4 Movie Update: धूम के तीन भाग की सफलता के बाद अब मेकर्स धूम 4 को लाने की तैयारी कर रहे हैं, चलिए जानते हैं Dhoom 4 से जुड़े ताजा अपडेट के बारे में

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 21 Aug 2024 12:00 PM GMT
Dhoom 4 Shahrukh Khan Or Ranbir Kapoor
X

Dhoom 4 Shahrukh Khan Or Ranbir Kapoor (Image- Social Media) 

Dhoom 4 Movie Update: यशराज फिल्म्स अपनी जासूसी थ्रिलर फिल्मों की सूची को रोमांचक नई परियोजनाओं के साथ विस्तारित करने की तैयारी कर रही है। तो वहीं यशराज फिल्म्स की एक और फ्रेचाइजी Dhoom इस समय चर्चाओं में है। जिसके तीन भाग आ चुके हैं। अब इसके चौथे भाग का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से है। इसके साथ ही साथ दर्शक ये जानना चाहते हैं कि इस बार धूम 4 में विलेन के किरदार में कौन-सा सुपरस्टार नजर आने वाले है। इससे पहले आई Dhoom की फिल्मों में जॉन अब्राहम, ऋतिक रोशन और आमिर खान विलेन की भूमिका निभा चुके हैं। तो वहीं इस समय Dhoom 4 के लिए बॉलीवुड के इन सुपरस्टार्स के नाम चर्चाओं में हैं।

धूम 4 में शाहरूख खान या रणवीर कपूर (Shahrukh Khan Or Ranbir Kapoor In Dhoom 4 Movie)-

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यशराज फिल्म्स नए साल से ही Dhoom 4 की योजना बना रहा है। शुरूआत में Shahrukh Khan और Akshay Kumar को मुख्य भूमिकाओं के लिए चुना गया था। बता दे कि यशराज फिल्म्स Dhoom 4, Dhoom 5 और Dhoom 6 में अपनी पिछली फिल्मों की ही तरह अन्य-अन्य सुपरस्टार्स को शामिल करने पर विचार बना रहे हैं। उसी में से शाहरूख खान और रणवीर कपूर का नाम Dhoom 4 के लिए सामने आ रहा है। लेकिन शाहरूख खान किंग के बाद पठान 2 (Pathaan 2 Movie) में व्यस्त होंगे। जिससे ऐसे आसार लगाए जा रहे हैं कि Dhoom 4 में रणवीर कपूर नजर आ सकते हैं। तो वहीं यशराज फिल्मस की तरफ से अभी Dhoom 4 के मुख्य किरदार के लिए अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। लेकिन दोनों विकल्पों पर सक्रियता से विचार किया जा रहा है। Dhoom 4 में नई कहानी के साथ जबरदस्त एक्शन होने की उम्मीद है। Dhoom 4 Movie के अलावा यशराज फिल्म्स अन्य नई परियोजनाओं पर भी काम कर रहा है। उनका लक्ष्य अपने पोर्टफोलियो में विविधता लाना और दर्शकों को अभिनव सामग्री प्रदान करना है।

शाहरूख खान अपकमिंग मूवी (Shahrukh Khan Upcoming Movies)-

यदि हम Shahrukh Khan के अपकमिंग प्रोजेक्ट कि बात करें तो इस समय शाहरूख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ King Movie की शूटिंग में व्यस्त हैं। तो वहीं इसके बाद पठान 2 मूवी (Pathaan 2 Movie) और टाइगर वर्सेज पठान (Tiger Vs Pathaan Movie) पर भी काम करेंगे।

रणवीर कपूर अपकमिंग मूवी (Ranbir Kapoor Upcoming Movies)-

रणवीर कपूर के पास इस समय रामायण, लव एंड वॉर और एनिमल 2 समेत कई सारे प्रोजेक्ट हैं।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story