Shantanu Naidu Video: रतन टाटा की मौत के बाद शांतनु नायडू का हुआ बुरा हाल, वीडियो देख रो देंगे आप

Shantanu Naidu Ratan Tata Death Video Viral: रतन टाटा की मौत के बाद उनके सबसे करीबी और यंग दोस्त शांतनु नायडू एकदम बिखर गए, देखें वायरल वीडियो

Shikha Tiwari
Published on: 11 Oct 2024 9:00 AM GMT
Shantanu Naidu Instagram Video
X

Shantanu Naidu Video Viral After Ratan Tata Dead 

Shantanu Naidu Video: रतन टाटा(Ratan Tata) के सबसे करीबी और कम्र उम्र के दोस्त शांतनु नायडू कल से ही सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं। जबसे रतन टाटा का देहांत हुआ है, हर किसी की नजरें Shantanu Naidu पर ही टीकी हुई थी। अपने सबसे करीबी दोस्त का साथ शांतनु नायडू ने आखिरी तक थामे रखा और नहीं छोड़ा उनका साथ कल Shantanu Naidu की बहुत-सी वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई, जिसमें वो अपने सबसे अच्छे दोस्त रतन टाटा के शव की गाड़ी के पीछे बुलट से जाते हुए नजर आ रहे थे। तो वहीं रतन टाटा (Ratan Tata) के अंतिम संस्कार के बाद शांतनु नायडू की आँखें आँसूओं से भरी हुई थी। वो अपने दर्द को लगातार छुपाते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन अंत में शांतनु नायडू खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाए और रो दिए।

रतन टाटा को खोने के बाद टूट गए शांतनु नायडू (Shantanu Naidu Break Down After Ratan Tata Death)-

शांतनु नायडू रतन टाटा (Shantanu Naidu Ratan Tata) के ना केवल सबसे अच्छे दोस्तों में से एक थे। बल्कि दोनों की विचारधारा भी काफी मिलती जुलती थी। ऐसा कहा जाता है कि Ratan Tata कोई भी सलाह लेने से पहले शांतनु नायडू से जरूर बातचीत करते थे। शांतनु नायडू और रतन टाटा की दोस्ती की वजह बनी थी, उनकी जानवरों को लेकर प्रेम जिसकी वजह से दोनों एक-दूसरे के सबसे अच्छे दोस्त बन गए थे। शांतनु ने स्ट्रीट डॉग के लिए एक ऐसा पट्टा बनाया था। जो रात में चल रही गाड़ियों को दिखाई दे और उनको समझ में आए की आगे कोई जानवर है।

शांतनु के इस रिसर्च से रतन टाटा (Ratan Tata) काफी प्रभावित हुए थे और शांतनु नायडू को फोन करके खुद बुलाया था और यहीं नहीं पढ़ाई पूरी करने के बाद रतन टाटा ने Shantanu Naidu को टाटा ग्रुप का मैनेजर भी नियुक्त किया था। Ratan Tata के अंतिम विदाई के समय शांतनु नायडू टूट गए। अंतिम संस्कार के बाद के वीडियोज सोशल मीडिया पर आए हैं। जहाँ पर मीडिया उनको चारों-तरफ से घेरे हुए है। और पुलिस उनको बचाकर भीड़ से लेकर जा रही है। उस समय शांतनु नायडू खुद के आँसूओ को नहीं रोक पाते हैं और रोने लगते हैं। जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं।


Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story