Shatrughan Sinha को लगी चोट अस्पताल में हुए भर्ती, दमाद पर लगा लव जिहाद का आरोप

Shatrughan Sinha News In Hindi: शत्रुघ्न सिंहा की बेटी सोनाक्षी सिंहा ने हालहि में जहीर इकबाल संग शादी कर ली है, शादी के बाद शत्रुघ्न सिंहा हुए अस्पताल में भर्ती

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 1 July 2024 5:43 AM GMT (Updated on: 1 July 2024 5:48 AM GMT)
Shatrughan Sinha Hospitalized
X

Shatrughan Sinha News 

Shatrughan Sinha News In Hindi: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और सांसद शत्रुघ्न सिंहा पहले अपनी लोकसभा जीत की वजह से चर्चाओं में बने हुए थे। तो वहीं उसके बाद उनकी बेटी Sonakshi Sinha की शादी को लेकर कई सारे सवाल लगातार उनसे पूछे जा रहे थे। लगातार मीडिया में न्यूज आ रही थी कि शत्रुध्न सिंहा और उनका परिवार सोनाक्षी सिंहा और जहीर इकबाल की शादी से खुश नहीं है। जिसकी वजह से वो Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal की शादी का हिस्सा नहीं बनेंगे। लेकिन शत्रुघ्न सिंहा और उनकी पत्नी पूनम सिंहा दोनों ही सोनाक्षी सिंहा की शादी में ना केवल शामिल ही हुए अपितु माँ-बाप का पूरा फर्ज निभाते हुए लोगो को खामोश कर दिया। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही Shatrughan Sinha हॉस्पिटल में बर्ती हो गए। चलिए जानते हैं क्या हुआ है शत्रुघ्न सिंहा को

शत्रुघ्न सिंहा को क्या हुआ है-



शत्रुघ्न सिंहा की बेटी सोनाक्षी सिंहा ने 23 जून को जहीर इकबाल से शादी कर ली। जिसके दो दिन बाद ही Shatrughan Sinha की तबीयत खराब हो गई और वो हॉस्पिटल में भर्ती हो गए। खबरों कि माने तो शत्रुघ्न सिंहा अपने डाइनिंग रूम में कथित तौर से हादसे का शिकार हुए हैं। चोट लगने के बाद Shatrughan Sinha को मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स कि मानें तो Shatrughan Sinha डाइनिंग रूम में स्लिप कर गए। जिसकी वजह से उनकी पसलियों में चोट आई थी। जिसकी वजह से उनकी छोटी-सी सर्जरी हुई है।

जब Shatrughan Sinha हादसे का शिकार हुए तब उस समय उनकी बेटी Sonakshi Sinha उनके पास में ही मौजूद थी। और Shatrughan Sinha को गंभीर हादसे का शिकार होने से बचाया। शत्रुघ्न सिंहा अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। लेकिन वो अब पूरी तरह से सही हैं। आज अस्पताल से डिस्चार्ज (Shatrughan Sinha Health Update) हो सकते हैं।

शत्रुघ्न सिंहा के दमाद जहीर इकबला पर लगा लव जिहाद का आरोप-

Shatrughan Sinha के हादसे का शिकार होने के एक दिन पहले यानि 24 जून को बिहार के हिंदुवादी संगठन हिंदू शिव भवानी सेना ने जहीर इकबाल पर लव जिहाद का आरोप मढ़ते हुए सोनाक्षी सिंहा की शादी को इस्लामीकरण की कोशिश बताया था।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story