×

Shatrughan Sinha Tweet: अभिनेत्री मुमताज ने शत्रुघ्न सिन्हा को दिया प्रेजेंस सरप्राइज, मुमताज को देख आश्चर्यचकित हुए अभिनेता ने कह दी ये बात

Shatrughan Sinha Tweet: अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के घर उनकी सह- कलाकार मुमताज उनसे मुलाकात करने पहुंची हैं। मुमताज ने एक्टर के मुंबई स्थित आवास रामायण में उनसे मुलाकात की।

Priya Singh
Report Priya SinghPublished By Shweta
Published on: 20 Nov 2021 9:09 AM GMT
Actors Shatrughan Sinha and Mumtaz
X

अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और  मुमताज (फोटो साभारः ट्विटर)

Shatrughan Sinha Tweet: अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की पसंदीदा दोस्त मुमताज (Shatrughan Sinha friend Mumtaz) उनसे मुलाकात करने के लिए अभिनेता के घर पहुंची। अपनी दोस्त को देख भावुक होते नजर आएं शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha)। अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को इस महीने बेहद सुखद सरप्राइज मिला है। अभिनेता के घर उनकी सह- कलाकार मुमताज (Actress Mumtaz) उनसे मुलाकात करने पहुंची हैं। मुमताज ने एक्टर के मुंबई स्थित आवास रामायण में उनसे मुलाकात की। जहां उन्होंने अभिनेता और उनकी पत्नी के साथ कुछ बेहतरीन समय बिताया। अभिनेता से राजनेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने सोशल मीडिया (shatrughan sinha social media) के माध्यम से यह जानकारी साझा की है। उन्होंने ट्विटर पर उनके रियूनियन की तस्वीरों को साझा किया है। अभिनेता ने पोस्ट को शेयर करते हुए अभिनेत्री के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त किया है। जिसमें उन्होंने अभिनेत्री को अपना फेवरेट बताया है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्विटर (Shatrughan Sinha Tweet) पर अपनी पत्नी पूनम सिन्हा के साथ उनकी एक तस्वीर साझा की। शत्रुघ्न ने फोटो को शेयर (shatrughan sinha wife Poonam Sinha) करते हुए लिखा, "यह एक सुखद आश्चर्य था जब हमारी दोस्त और मेरी निजी पसंदीदा, सबसे सुंदर, प्रतिभाशाली, सुरुचिपूर्ण अभिनेत्री मुमताज़ ने हमारे घर 'रामायण' का दौरा किया। यह वाकई में मेरे लिए बहुत भावुक करने वाला पल था जब मैंने अपने दोस्तों और कलाकारों के रूप में बिताए अच्छे पुराने समय को याद किया। " अभिनेता की बातों से पता चल रहा है कि वो अपने पुराने दिनों को याद कर रहे हैं, जब वो हिंदी सिनेमा में काम करते थें। साथ ही वो अपने पुराने दोस्तों को भी याद कर रहे हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्विटर पर एक और तस्वीर साझा की है, जिसमें वो अभिनेत्री को एक पुस्तक (shatrughan sinha book) भेंट करते नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने मुमताज को एनीथिंग बट खामोश नाम की उनकी जीवनी (shatrughan sinha book Anything But KhamoshThe Shatrughan Sinha Biography) की एक प्रति भेंट की है। इसे भेंट करते हुए उन्होंने लिखा "उन्हें मेरी सबसे चर्चित, बहुप्रशंसित जीवनी 'एनीथिंग बट खामोश' प्रस्तुत करना अद्भुत था। पुस्तक में मेरे करियर में उनके योगदान का विशेष उल्लेख है। यह एक महान दोपहर थी, अच्छी तरह से बिताया! लव यू मुमताज! दीर्घायु रहें, हमारी मित्रता बनी रहे!" तस्वीर में मुमताज और शत्रुघ्न सिन्हा कैमरे को पोज देते नजर आ रहे हैं। दोनों को इस तस्वीर में एक प्यारा - सा मुस्कान छोड़ते देखा जा सकता है।

बता दें कि अभिनेत्री मुमताज और शत्रुघ्न सिन्हा (shatrughan sinha mumtaz) ने फिल्म खिलौना, एक नारी एक ब्रम्हाचारी, झील के उस पार और आंधियां में एकसाथ काम किया है। इन फिल्मों ने पर्दे पर खूब कमाल मचाया था। फिल्म के लिए दोनों के जोड़ी को खूब सराहा गया था। फिल्म खिलौना बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट रही थी। इस फिल्म ने कई फिल्म पुरस्कार भी हासिल किए। फिल्म में मुमताज फीमेल लीड थीं, जबकि उस समय शत्रुघ्न नवागंतुक थे और उनकी 'बिहारी' की एक छोटी भूमिका थी। इस फिल्म से शत्रुघ्न सिन्हा के एक्टिंग करियर को उछाल मिला था।

शत्रुघ्न सिन्हा के किताब के बारे में बात करें तो उनकी किताब मुमताज के साथ उनकी दोस्ती के बारे में बात करती है। किताब में बताया गया है कि कैसे अभिनेत्री उनके करियर के शुरुआती दौर में उनके लिए खड़ी हुई थीं और उन्हें फिल्म में भूमिका खोने से बचा लिया था। इस किताब को पढ़ने से पता चलता है कि शत्रुघ्न सिन्हा का फिल्म के निर्माताओं के साथ विवाद था, जिसकी वजह से उन्होंने अभिनेता को जल्द ही बाहर करने का फैसला किया था। लेकिन मुमताज ने उन्हें चेतावनी दी कि अगर शत्रुघ्न को जाने के लिए कहा गया तो वह महिला प्रधान के रूप में अपनी भूमिका छोड़ देंगी। निर्माता को उनकी मांग को स्वीकार करना पड़ा और वो इस फिल्म के हिस्सा बने रहें। यह फिल्म खिलौना की बात है।

Shweta

Shweta

Next Story