×

Shehnaaz Gill ने अपनी मिनी पिंक ड्रेस से फैंस को किया अपना मुरीद, देखते रह जाएंगे आप

Shehnaaz Gill Latest Photos: जहां एक तरफ शहनाज गिल सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करेंगी।

Anushka Rati
Published on: 23 Sep 2022 2:47 PM GMT
Shehnaaz Gill ने अपनी मिनी पिंक ड्रेस से फैंस को किया अपना मुरीद, देखते रह जाएंगे आप
X

Queen of hearts (image: social media)

Shehnaaz Gill Photos: शहनाज़ गिल पॉपुलर स्टार में से एक है, जो बिग बॉस 13 में अपने टेन्योर के बाद पॉपुलैरिटी की सीढ़ियों पर चढ़ीं। वहीं शहनाज अपने फैंस की फेवरेट सेलिब्रिटी है और उनका जेनुइन पर्सनेलिटी और क्यूट लुक उनके एक्साइटेड फैंस काफी पसंद करते हैं। बता दें कि शहनाज गिल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उसकी तस्वीरें और बॉलीवुड सोंग्स गाते हुए रील्स शेयर करतीं रहतीं हैं। वहीं पलक झपकते ही शहनाज के पोस्ट किए गए फोटोज और रील्स वायरल हो जाती हैं और साथ ही उनके फैंस दिल खोलकर उनकी तारीफ करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। इस यंग डीवा ने निश्चित रूप से जानती हैं कि अपने स्टाइल से कैसे फैंस का दिल चुराना और उन्हें अपना दीवाना बने रखना है।

वहीं शहनाज ने आज भी कुछ ऐसा ही किया। बता दें कि शहनाज ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक बेहद ही अट्रैक्ट करने वाला वीडियो शेयर किया और अपने सभी फैंस को हैरान कर दिया। जहां उस वीडियो में, हम देखते हैं कि शहनाज़ एक शानदार चमकदार गुलाबी मिनी ड्रेस में सजी हुई है और उसने अपने बालों को एक ऊँची पोनीटेल में खुद को स्टाइल किया है। वहीं उस ड्रेस में सभी को हैरान करते हुए ये डीवा बेहद मेस्मराइज्ड लग रही है और साथ ही फैंस उनकी खूबसूरती के पहले से ही दीवाने हैं। साथ ही इस वीडियो को शेयर करते हुए शहनाज ने कैप्शन दिया, "आपकी सुबह कैसी चल रही है?"। जैसे ही यह वीडियो अपलोड किया गया, फैंस ने उनके कमेंट सेक्शन में उनके तारीफों के बौछार कर दी और अभिनेत्री के लिए अमेजिंग कमेंट्स भी किया।

इस बीच अगर हम काम की बात करें तो, शहनाज़ गिल ने अपने बिग बॉस 13 के टेन्योर के बाद काफी पॉपुलैरिटी हासिल की है। साथ ही उन्होंने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत 2015 के म्यूजिक वीडियो "शिव दी किताब" से की थी। 2017 में, उन्होंने पंजाबी फिल्म "सत श्री अकाल" इंग्लैंड की एक अभिनेत्री के रूप में अपनी शुरुआत की। वहीं शहनाज़ ने बाद में 2019 में "काला शाह काला" और "डाका" में भी अभिनय किया।

बता दें शहनाज आखिरी बार "होंसला रख" में नजर आई थीं जिसे दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा ने गया था और अब शहनाज गिल सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।


Anushka Rati

Anushka Rati

Next Story