×

शहनाज़ गिल ने बिखेरा अपनी आवाज़ का जादू, फैंस ने दिलाई सिद्धार्थ की याद

शहनाज़ गिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वो 'इश्क तेरा लै डूबा' सॉन्ग गाती नजर आ रही हैं।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 10 Sep 2022 3:14 PM GMT
शहनाज़ गिल ने बिखेरा अपनी आवाज़ का जादू, फैंस ने दिलाई सिद्धार्थ की याद
X

बिग बॉस फेम शहनाज गिल जल्द ही बॉलीवुड फिल्म में काम करती नज़र आएगी। अपनी आदाओं से फैंस का दिल जीतने वाली शहनाज ने अब अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा है। सोशल मीडिया पर उनकी हर एक पोस्ट जमकर वायरल हो जाती है। अब उनका एक इंस्टाग्राम वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर धूम मचा रहा है। शहनाज ने इस बार अपनी सुरीली आवाज से फैंस का दिल जीत लिया है। शहनाज गिल इंस्टा पर शेयर किए अपने इस वीडियो में गाना गाती नज़र आ रही हैं। शहनाज के फैंस उनकी हर सोशल मीडिया एक्टिविटी पर पूरा ध्यान रखते हैं। उनकी पोस्ट चंद ही सेकंड में सोशल मीडिया पर छा जाती है।

'इश्क तेरा लाए डूबा' सॉन्ग गाती नजर आई:

शहनाज़ गिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वो 'इश्क तेरा लै डूबा' सॉन्ग गाती नजर आ रही हैं। ये वीडियो शेयर करने के साथ ही जबरदस्त तरीके से वायरल हो गया है और उनके फैंस इसको जमकर शेयर कर रहें है। उनके इस वीडियो पर कुछ ही देर में करीब 10

लाख लाइक मिल चुके हैं। शहनाज़ की सुरीली आवाज सुनकर उनके फैंस मदहोश हो गए। जिसने भी उनका यह गाना सुना वो अंत तक इस गाने में भी खोया रहा। इस गाने के बाद उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिएक्शंस भी दिए।

सलमान खान के साथ पहली मूवी:

रियलिटी टीवी शो बिग बॉस से चर्चा में हैं। शहनाज गिल ने बेहद ही कम समय में काफी सुर्खियां बटोरी हैं। अब वो जल्द ही बॉलीवुड में काम करती नज़र आएंगी । शहनाज गिल की पहली बॉलीवुड फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में वो सलमान खान के साथ मुख्य भूमिका में नज़र आएंग उनके फैंस इस मूवी को लेकर काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं।

ब्लैक एंड व्हाइट कलर में नज़र आई बेहद खूबसूरत:

इस वायरल वीडियो में शहनाज गिल ने ब्लैक एंड व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी हुई है। वो एक स्टूडियो में गोल्डन माइक के सामने गाना गाती नजर आ रही हैं। शहनाज गिल की सुरीली आवाज हर किसी का दिल जीत रही है। कुछ ही घंटों में वीडियो पर लाखों व्यूज आ चुके हैं और कमेंट सेक्शन में लोग जमकर उनकी तारीफ़ कर रहे है।






Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story