×

Shehnaaz Gill: लैक्मे फैशन वीक में शहनाज गिल ने ढाया कहर, लुक ने जीता फैंस का दिल

Shehnaaz Gill: बिग बॉस से करियर की शुरूआत करने वाली एक्ट्रेस शहनाज गिल आज बॉलीवुड का जाना माना नाम बन चुकी है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 17 March 2024 10:28 AM GMT (Updated on: 17 March 2024 10:49 AM GMT)
shehnaaz gill
X

लैक्मे फैशन वीक 2024 में शहनाज गिल के लुक ने ढाया कहर (सोशल मीडिया)

Shehnaaz Gill: बिग बॉस से करियर की शुरूआत करने वाली एक्ट्रेस शहनाज गिल (Actress Shehnaaz Gill) आज बॉलीवुड का जाना माना नाम बन चुकी हैं। उन्होंने सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई, किसी की जान’ से बॉलीवुड में एंट्री की। इसके बाद वह फिल्म ‘थैक्यू फॉर कमिंग’ में भी नजर आयीं। फिल्म ‘थैक्यू फॉर कमिंग’ में शहनाज गिल के रूसी कालरा के रोल को लोगों की काफी सराहना मिली।

लैक्मे फैशन वीक में शहनाज के लुक के कायल हुए फैंस

हाल ही में एक्ट्रेस शहनाज गिल ने लैक्मे फैशन वीक (Lakme Fashion Week) में रैंप वॉक किया। लेक्मे फैशन वीक में दीक्षा खन्ना के लिए शहनाज गिल ने शो स्टॉपर के तौर पर रैंप वॉक किया। रैंप वॉक के दौरान शहनाज गिल का स्टनिंग लुक हमेशा की तरफ उनके फैंस का काफी पसंद आया।


लैक्मे फैशन वीक 2024 (Lakme Fashion Week 2024) के रैंप वॉक के दौरान शहनाज गिल ने ग्रे शेड का जंपसूट पहना हुआ था। जिसके साथ एक्ट्रेस ने डेनिम जैकेट कैरी किया था। रैंप वॉक के दौरान एक्ट्रेस के बोल्ड मेकअप और कातिल अदाओं पर फैंस हमेशा की तरह अपना दिल हार बैठे हैं। रैंप वॉक के दौरान शहनाज गिल की नोज रिंग ने सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया।


सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस शहनाज गिल के रैंप वॉक की वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस जमकर अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस पर अपना प्यार बरसा रहे हैं। एक्ट्रेस शहनाज गिल का वर्कफंट की बात करें तो वह इस साल फिल्म ‘सब फर्स्ट क्लास’ में नजर आयेंगी। इसके अलावा शहनाज गिल का शो ‘देसी वाइव्स विद शहनाज गिल’ काफी चर्चा में रहता है। इस शो में बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां शिरकत कर चुकी है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story