×

राज कुंद्रा की डर्टी पिक्चर, कैसे हुआ सॉफ्ट पोर्नोग्राफी का खुलासा, इन अभिनेत्रियों ने लिया कुंद्रा का नाम

इसी साल फ़रवरी में राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने (Pornographic Films) और उन्हें अलग अलग प्लेटफॉर्म पर डालने के आरोप में केस दर्ज किया गया था। जिसकी जांच मुंबई क्राइम ब्रांच द्वारा की गई और इसमें राज कुंद्रा का नाम सामने आया।

Network
Newstrack NetworkPublished By Monika
Published on: 20 July 2021 6:54 AM GMT (Updated on: 20 July 2021 7:24 AM GMT)
raj kundra
X

राज कुंद्रा (फोटो : सोशल मीडिया )

पोर्नोग्राफी केस में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (shilpa shetty) के पति राज कुंद्रा (raj kundra) गिरफ्तार किए गए हैं।राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्म बनाने और उसे एप के ज़रीये वायरल करने का बड़ा आरोप है। गिरफ्तारी के बाद आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जा सकता है। वही इस मामले के कुछ घंटों बाद एक और शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। ये वो शख्स है जो अशील वीडियो अपलोड किया करता था।

आपको बता दें, इसी साल फ़रवरी में राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने (Pornographic Films) और उन्हें अलग अलग प्लेटफॉर्म पर डालने के आरोप में केस दर्ज किया गया था। जिसकी जांच मुंबई क्राइम ब्रांच द्वारा की गई और इसमें राज कुंद्रा का नाम सामने आया। इस केस में राज कुंद्रा मुख्य साजिशकर्ता है। जिसके बाद उनको कल रात 11 बजे के करीब गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने से पहले राज कुंद्रा से क्राइम ब्रांच ने करीब 2 घंटे तक पूछताछ की।

ऐसी फिल्मों को अलग अलग प्लेटफार्म पर अपलोड करने वाले उमेश कामथ (Umesh Kamath) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये अशील वीडियो लंदन से अपलोड होती थी, जिसको उमेश कामथ (Umesh Kamath) अंजाम देता था ।

अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा (फोटो : सोशल मीडिया )

शर्लिन चोपड़ा ने दिया बयान

इस मामले से जुड़ी एकता कपूर का 26 मार्च को स्टेटमेंट लिया गया था। साथ ही शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) और पूनम पांडे (Poonam Pandey) का भी स्टेटमेंट दर्ज कराया गया। पुलिस के पास इस वक़्त राज कुंद्रा के खिलाफ पक्के सबूत हाथ लगे हैं। जिसके चलते वो अब इस केस से बच नहीं सकते। खबरों की माने तो इस केस में शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा का नाम लिया था। पुलिस का कहना है कि शर्लिन चोपड़ा को एडल्ट इंडस्ट्री में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा (Raj Kundara) लेकर आए थे। जिसके हर प्रोजेक्ट के लिए वो 30 लाख रुपए लेती थी।

राज कुंद्रा (फोटो : सोशल मीडिया )

जांच से सामने आया ये मामला

जांच में ये बात सामने आई है कि पोर्नोग्राफी रैकेट मुंबई के मलाड वेस्ट के मढगांव से चलाई जा रही थी, जिसके लिए एक बंगला किराए पर लिया गया था। यही पर सभी अश्लील फिल्मों की शूटिंग की जा रही थी।

ऐसे हुआ खुलासा

उमेश कामथ की गिरफ़्तारी के बाद उसने पुलिस को बताया कि नए एक्टर्स पर बनी फिल्मों के कई वीडियो को भी डिजिटल माध्यम से अपलोड किया गया था। पुलिस ने बताया कि अब तक 90 से भी ज्यादा अशील वीडियो शूट किए गए हैं, साथ ही उन्हें डिजिटल माध्यम से रिलीज भी किया गया है। इस मामले के पहला केस तब उजागर हुआ था जब 'गन्दी बात' फेम एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ को पोर्न वीडियो शूट करने और उसे अपलोड करने के मामले में इसी साल फ़रवरी में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। एक्ट्रेस के गिरफ़्तारी के बाद से ही धीरे धीरे इसके सभी कनेक्शन सामने आने लगे।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story