×

मम्मी बनी शिल्पा शेट्टी: फिटनेस की देवी के घर आई नन्ही परी

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा अपनी फिटनेस के लिए मशहूर है। इतनी ऐज होने के बाद भी वो अपने आप को काफी फीट रखती है।

Roshni Khan
Published on: 21 Feb 2020 7:19 AM GMT
मम्मी बनी शिल्पा शेट्टी: फिटनेस की देवी के घर आई नन्ही परी
X
मम्मी बनी शिल्पा शेट्टी: फिटनेस की देवी के घर आई नन्ही परी

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा अपनी फिटनेस के लिए मशहूर है। इतनी ऐज होने के बाद भी वो अपने आप को काफी फीट रखती है। लेकिन आज-कल फिर से वो सुर्खियों में आ गई हैं। इस बार वजह उनके फिटनेस की नहीं बल्कि उनके घर और परिवार से जुड़ी है। असल में शिल्पा के घर खुशियों ने दस्तक दी है। वो एक बार फिर से मां बन गई हैं। इस बार उनके घर में बेटी ने जन्म लिया है। इस बात की जानकारी शिल्पा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक फोटो के जरिए दी है।

ये भी पढ़ें:बड़ा खुलासा: असम NRC को-ऑर्डिनेटर ने कहा-शामिल किए गए हैं संदिग्ध नाम

बेटी का जन्म 15 फरवरी 2020 को हुआ

आपको बता दें कि बेटी का जन्म 15 फरवरी 2020 को हुआ। सेरोगेसी की हेल्प से शिल्पा के घर बेटी ने जन्म लिया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने बेटी के हाथ की तस्वीर शेयर की है।

फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- ओम गणेशाय नम: हमारी प्राथर्नाओं का जवाब मिल गया है। हमें ये बताते हुए खुशी हो रही है कि लिटिल एंजेल ने हमारे घर पर कदम रखा है। समीषा शेट्टी कुंद्रा। समीषा ने 15 फरवरी 2020 को जन्म लिया। घर में जूनियर SSK आ गई हैं।

आपको बता दें कि शिल्पा और राज पहले से ही एक बेटे के पैरेंट हैं। उनके बेटे का नाम वियान राज कुंद्रा है। जिसका जन्म 2012 में हुआ था। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने 22 नंवबर 2009 को शादी की थी। शादी के 11 साल बाद शिल्पा एक बार फिर मां बन गई हैं।

ये भी पढ़ें:Gorakhpur Festival : सोनू निगम से 40 लाख वापस मांग फंसे अफसर

फ़िलहाल इन दिनों शिल्पा पति राज कुंद्रा और बेटे वियान संग अपनी लाइफ खुशी से एन्जॉय कर रही हैं। अब घर में बेटी के आ जाने से वो और भी एक्साइटेड हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड में वापसी करने के लिए तैयार हैं। वो सब्बीर खान की फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का नाम निकम्मा है। फिल्म में शिल्पा के साथ भाग्यश्री के बेटे अभिमंयु दासनि और सिंगर शर्ली सेतिया भी नजर आएंगे। ये फिल्म 5 जून को सिनेमा घरों में रिलीज होगी।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story