Super Dancer से Shilpa Shetty की विदाई! ये सेलेब्स भी विवाद के बाद हुए थे रियलिटी शो से आउट

Reality Show Judge Replace: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) पिछले कई दिनों से लगातार पॉर्नोग्राफी मामले (Pornography Case) को लेकर सुर्खियों में हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 27 July 2021 2:00 PM GMT (Updated on: 27 July 2021 2:05 PM GMT)
शिल्पा शेट्टी
X

शिल्पा शेट्टी ( डिजाइन फोटो सोशल मीडिया)

Reality Show Judge Replace: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) पिछले कई दिनों से लगातार पॉर्नोग्राफी मामले (Pornography Case) को लेकर सुर्खियों में हैं। इसका सीधा असर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पर भी दिख रहा है। आपको बता दें कि 19 जुलाई को देर रात क्राइम ब्रांच (Crime Branch) ने राज कुंद्रा को गिरफ्तार (Raj Kundra Arrest) कर लिया था। जिसके बाद से ही एक्ट्रेस शिल्पा रियालिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' (Supar Dancer Chapter 4) की शूटिंग में नजर नहीं आ रही है। इस बीच कयास लगाया जा रहा है कि चैनल ने उन्हें निकाल दिया है। तो चलिए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन से ऐसे जज है जिन्हें रिप्लेस किया गया है और शिल्पा शेट्टी के जगह आखिर कौन लेने वाला है।

यह सभी जानते हैं कि राज कुंद्रा के गिरफ्तारी के बाद से शिल्पा शेट्टी की भी मुश्किलें बढ़ गई है। इस बीच खबर आ रही है कि उन्हें 'सुपर डांसर चैप्टर 4' से चैनल ने निकाल दिया है। और इस बार शिल्पा कीजगह बॉलीवुड कपल (Bollywood Couple) रितेश देशमुख (Ritesh Deshmukh) और जेनेलिया डिसूजा (Genelia D'Souza) लेने वाले हैं।

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)

अभिताभ बच्चन ( फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

महानायक अभिताभ बच्चन भी रिप्लेस के लिस्ट में आते हैं। यह सभी जानते हैं कि अभिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति शो को हमेशा से होस्ट करते आ रहे हैं। लेकिन इस शो के तीसरे सीजन में विवाद के चलते अमिताभ बच्चन ने शो को होस्ट नहीं किया था। इनकी जगह शाहरुख खान को रिप्लेस किया गया था।

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar)

नेहा कक्कड़ ( फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

बॉलीवुड मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ कई साल से इंडियन आइडल शो की जज कर रही हैं। लेकिन इस साल वह शो के बीच में ही जज पद से हट गई है। बताया जाता है कि नेहा ने कोरोना की वजह से शो का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया। फिलहाल नेहा की जगह उनकी बहन सोनू कक्कड़ शो की जज बनाई गई है।

अनु मलिक (Anu Malik)

अनु मलिक ( फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

अनु मलिक इंडियन आइडल के जज हुआ करते थे। लेकिन साल 2019 में सिंगर सोनी मोहपात्रा ने उनपर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाई। जिसके बाद उन्हें जज की पोस्ट को छोड़ना पड़ा और उनके जगह जावेद अली को रिप्लेस किया गया।

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora)

मलाइका अरोड़ा टीम के साथ ( फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा इंडियाज बेस्ट डांसर में जज के रुप में टेरेंस लुइस और गीता कपूर के साथ नजर आती थीं। लेकिन किसी वजह से वह जज के पोस्ट से हट गई और उनकी जगह नोरा फतेही को रिप्लेस किया गया।

रोहित शेट्टी (Rohit Shetty)

रोहित शट्टी ( फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

खतरों के खिलाड़ी शो को हमेशा से होस्ट करने वाले रोहिट शेट्टी ने सीजन 7 को होस्ट नहीं किया। उनकी जगह मेकर्स ने अर्जुन कपूर को रिप्लेस किया लेकिन वह कुछ खास कमाल नहीं कर पाए।

विशाल ददलानी (Vishal Dadlani)

विशाल ददलानी टीम के साथ ( फोटो सोशल मीडिया)

मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी (Vishal Dadlani) इंडियन आइडल 12 शो के बतौर जज हुआ करते थे। लेकिन कोरोना के कारम शो को मुंबई से दमन में शिफ्ट किया। जिसके वजह से वह इस टीम का हिस्सा नहीं बने और शो करने से मना कर दिया। फिलहाल उनकी जगह शो में अनु मलिक को रिप्लेस किया गया है।

Shweta

Shweta

Next Story