×

'Super Dancer 4' के सेट पर फिर से लौटीं शिल्पा शेट्टी, शुरू किया शो की शूटिंग

Super Dancer 4 Show: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) अपने पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) के कारण इन दिनों सुर्खियों में चल रही हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 17 Aug 2021 12:01 PM GMT (Updated on: 17 Aug 2021 1:13 PM GMT)
शिल्पा शेट्टी
X

शिल्पा शेट्टी ( डिजाइन फोटो सोशल मीडिया)

Super Dancer 4 Show: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) अपने पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) के कारण इन दिनों सुर्खियों में चल रही हैं। राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी केस (pornography case) में गिरफ्तार किया गया है। जिसका असर सबसे ज्यादा शिल्पा शेट्टी के प्रोफेशन पर हुआ है। जिसके बाद शिल्पा शेट्टी 'सुपर डांसर 4 (Super Dancer 4) शो में कई दिनों से दिखाई नहीं दे रही थी। जिसके बाद यह कयास लगाया जाने लगा था कि, उन्हें 'सुपर डांसर 4' की जज से निकाल दिया गया है।

वहीं शिल्पा शेट्टी की कमी पूरा करने के लिए हर सप्ताह कोई न कोई नए गेस्ट को बुलाया जाता है। लेकिन अब शिल्पा शेट्टी के फैंस के लिए खुशखबरी आई है। बता दें कि शिल्पा शेट्टी कई दिनों से 'सुपर डांसर 4' शो में दिखाई नहीं दे रही थी। लेकिन सूत्रों की माने तो शिल्पा शेट्टी 'सुपर डांसर 4' शो में फिर से लौट आई हैं। खबर आई थी कि शिल्पा शेट्टी की जगह कोई और जज बनाया जाएगा। लेकिन शिल्पा इससे पहले ही सेट पर वापस लौट आई हैं।

वहीं शिल्पा शेट्टी अगल हफ्ते के एपोसोड की शूटिंग में लगी हुई है। एक मीडिया की माने तो शिल्पा साल 2016 से ही शोट के पहले सीजन में बेतौर जज करती आ रही है। वहीं मेकर्स शिल्पा के वापस आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिलहाल शिल्पा के वापस आने से पूरे शो के मेकर्स में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।

आपको बताते चलें कि हाल ही में फिल्ममेकर अनुराग बासु ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि, वह सेट पर सबसे ज्यादा शिल्पा शेट्टी को मिल करते हैं। क्योंकि शिल्पा का सभी के साथ अच्छी बॉन्डिंग हो गई थी। बताते चलें कि 'सुपर डांसर 4' शो में शिल्पा शेट्टी, अनुराग बासु और गीता कपूर रेगुलर जज थे। लेकिन राज कुंद्रा की गिरफ्तार की बाद से शिल्पा शो में नजर नहीं आई। जिसके बाद उनकी जगह बॉलीवुड की सबसे प्यारी जोड़ी जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख शो में स्पेशल गेस्ट के तौर पर नजर आए थे

Shweta

Shweta

Next Story