×

शिल्पा शिंदे कांग्रेस में शामिल, बिग बॉस विनर व अंगूरी भाभी के नाम से है फेमस

suman
Published on: 6 Feb 2019 4:25 AM GMT
शिल्पा शिंदे कांग्रेस में शामिल, बिग बॉस विनर व अंगूरी भाभी के नाम से है फेमस
X

जयपुर: टीवी का फेमस चेहरा शिल्पा शिंदे एक्टिंग के बाद अब राजनीति में कदम रख रही हैं। शिल्पा ने मुंबई में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।मुंबई में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष और पार्टी नेता चरण सिंह सापरा की उपस्थिति में शिल्पा कांग्रेस में शामिल हुईं। कांग्रेस के चर्चित नेता संजय निरूपम ने कांग्रेस में शिल्पा शिंदे का स्वागत किया। शिल्पा 'बिग बॉस 11' की विनर रह चुकी हैं और 'अंगूरी भाभी' के नाम से काफी पॉपुलर हैं।

एक न्यूज एजेंसी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फोटो के साथ इस खबर की पुष्टि की है। शो के प्रोड्यूसर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने के बाद खबरों में आईं शिल्पा काफी विवादों में रही थीं।जिसके बाद शिल्पा को शो छोड़ना पड़ा था। इतना ही नहीं शिल्पा को काम मिलना भी बंद हो गया था। 2016 में हुए इस विवाद के बाद 2017 में शिल्पा ने बिग बॉस शो में पार्ट लेकर एक बार फिर टीवी पर एंट्री ली थी। एक्टिंग के बाद अब राजनीति का सफर शिल्पा कैसे तय करेंगी ये तो समय बताएगा।

suman

suman

Next Story