शिवसेना-कंगना जंग: संजय राउत के टारगेट पर बॉलीवुड, अब अक्षय पर दिया बड़ा बयान

जब कंगना ने मुंबई का अपमान किया तो अक्षय कुमार जैसे कलाकार शहर के समर्थन में नहीं उतरे। जब मुंबई का अपमान होता है तो ये सब गर्दन झुकाकर बैठ जाते हैं।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 13 Sep 2020 5:58 AM GMT
शिवसेना-कंगना जंग: संजय राउत के टारगेट पर बॉलीवुड, अब अक्षय पर दिया बड़ा बयान
X
जब कंगना ने मुंबई का अपमान किया तो अक्षय कुमार जैसे कलाकार शहर के समर्थन में नहीं उतरे। जब मुंबई का अपमान होता है तो ये सब गर्दन झुकाकर बैठ जाते हैं।

मुंबई: शिवसेना और कंगना के बीच जुबानी जंग जारी है इसी बीच शिवसेना के नेता ने बॉलीवुड के अन्य कलाकारों पर भी निशाना साधा है। नेता संजय राउत जुबानी जंग में अब अक्षय कुमार को भी घसीट लिया है। शिवसेना के सामना के संपादकीय में संजय राउत ने अक्षय कुमार पर निशाना साधा है। आरोप लगाया है कि जब कंगना ने मुंबई का अपमान किया तो अक्षय कुमार जैसे कलाकार शहर के समर्थन में नहीं उतरे। जब मुंबई का अपमान होता है तो ये सब गर्दन झुकाकर बैठ जाते हैं।

रईसों के घर मुंबई में, लेकिन सबके गर्दन झुके

सामना में संजय राउत ने लिखा है कि एक एक्ट्रेस मुंबई में बैठकर महाराष्ट्र के सीएम के लिए तू-तड़ाक की भाषा में बोलती है। चुनौती देने की बात करती है और उस पर महाराष्ट्र की जनता की कोई प्रतिक्रिया नहीं है, ये कैसी आजादी है?

उन्होंने आगे लिखा है, 'कम-से-कम आधे हिंदी फिल्म जगत को तो मुंबई के अपमान के विरोध में आगे आना ही चाहिए था। कंगना का मत पूरे फिल्म जगत का मत नहीं है, ऐसा बयान आना चाहिए था। कम-से-कम अक्षय कुमार जैसे बड़े कलाकारों को तो बोलना चाहिए था।

मुंबई ने उन्हें भी दिया ही है। मुंबई के संदर्भ में आभार व्यक्त करने में कइयों को तकलीफ होती है। दुनियाभर के रईसों के घर मुंबई में हैं। मुंबई का जब अपमान होता है ये सब गर्दन झुकाकर बैठ जाते हैं।

यह पढ़ें...तीन सबसे ताकतवर IAS, जिन्हें पीएम मोदी की टीम में किया गया शामिल, कौन हैं ये

Kangana Ranaut सोशल मीडिया से

बॉलीवुड का बड़ा तबका चुप

कंगना के समर्थन में अनुपम खेर और शेखर सुमन खुलकर सामने आए हैं, लेकिन बॉलीवुड के एक बड़े हिस्से ने इस पर चुप्पी साध रखी है। वैसे भी अक्षय कुमार आमतौर पर किसी भी विवादित मुद्दों पर बयान देने से बचते रहते हैं।

राउत ने फिल्म जगत पर हमला करते हुए आगे लिखा है, ' मुंबई का महत्व सिर्फ दोहन व पैसा कमाने के लिए ही है। फिर मुंबई पर कोई प्रतिदिन बलात्कार करे तो भी चलेगा। इन सभी को एक बात ध्यान रखनी चाहिए कि ‘ठाकरे’ के हाथ में महाराष्ट्र की कमान है।

इसलिए सड़क पर उतरकर भूमिपुत्रों के स्वाभिमान के लिए राड़ा वगैरह करने की आवश्यकता आज नहीं है। महाराष्ट्र और भूमिपुत्रों का भाग्यचक्र मुंबई के इर्द-गिर्द ही घूम रहा है। मुंबई देश की हो या दुनिया की लेकिन उस पर पहला हक महाराष्ट्र का है।

यह पढ़ें...कोरोना मरीजों के लिए नया प्रोटोकॉल, स्वास्थ्य विभाग ने किया जारी, जानें नियम

sanjay raut सोशल मीडिया

पीओके से मुंबई की तुलना

बता दें कि कुछ दिन पहले कंगना ने मुंबई की तुलना पीओके से की थी। इसके बाद उनके इस बयान से महाराष्ट्र की राजनीति में हो हल्ला मच गया और बदले की कार्रवाई में शिवसेना ने कंगना के ऑफिस पर बुलडोजर चलवा दिया।

संजय राउत ने कंगना पर निशाना साधते हुए लिखा है, 'उसके अवैध निर्माण पर हथौड़ा चला, तो वह मेरा राम मंदिर ही था, ऐसा ड्रामा उसने किया। लेकिन उसने यह अवैध निर्माण कानून का उल्लंघन करके उसके द्वारा घोषित किए गए ‘पाकिस्तान’ में किया था। मुंबई को पाकिस्तान कहना व उसी ‘पाकिस्तान’ में स्थित अवैध निर्माण, यह कैसा खेल है?

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story