×

Aashiqui 2 Re-Release: श्रद्धा कपूर की आशिकी 2 फिर होगी रिलीज, जानिए कब

Aashiqui 2 Re-Release Date: आशिकी 2 फिल्म को दोबारा से दर्शक थिएटरों में देख सकेंगे, आइए बताते हैं कब से।

Shivani Tiwari
Published on: 4 March 2025 4:09 PM IST
Aashiqui 3 Re-Release Date
X

Aashiqui 3 Re-Release Date

Aashiqui 2 Re-Release: बॉलीवुड इंडस्ट्री में पुरानी फिल्मों को थिएटरों में दोबारा से रिलीज करने का चलन चल चुका है, जी हां l! नई फिल्मों के साथ ही बैक टू बैक पुरानी फिल्में भी रिलीज हो रहीं हैं, अभी तक कई पुरानी फिल्में रिलीज हो चुकीं हैं, जिसे बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रतिक्रिया मिली। वहीं अब सुनने में आ रहा है कि एक और फिल्म थिएटर में दोबारा रिलीज होने जा रही है, जिसका नाम आशिकी 2 है। आशिकी 2 फिल्म को दोबारा से दर्शक थिएटरों में देख सकेंगे, आइए बताते हैं कब से।

आशिकी 2 फिर होगी रिलीज (Aashiqui 2 Re-Release Date)

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों छाईं हुईं हैं, स्त्री 2 की अपार सफलता ने श्रद्धा कपूर के करियर में चार चांद लगा दिया। वहीं अब श्रद्धा कपूर अपनी आने वाली फिल्मों की तैयारियों में जुटी हुईं, इसी बीच खबर आ रही है कि उनकी डेब्यू फिल्म एक बार फिर थिएटरों में दस्तक देने वाली है, जी हां! हम बात कर रहें हैं आशिकी 2 फिल्म की।


आशिकी 2 फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी, जिसमें श्रद्धा कपूर के साथ ही आदित्य रॉय कपूर भी लीड रोल में थे, आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर दोनों की ये डेब्यू फिल्म थी, जिसे बहुत ही जबरदस्त रिस्पांस भी मिला था, फिल्म की कहानी दर्शकों को पसंद आई ही थी, साथ ही गानों ने भी कमाल कर दिया था, यहां तक कि आज तक उसके गाने ट्रेंड में रहते हैं। दिलचस्प बात तो यह भी है कि श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर इस फिल्म में काम करते-करते रियल लाइफ में भी एक-दूसरे के करीब आ गए थे, दोनों की डेटिंग की अफवाहें थीं, लेकिन श्रद्धा कपूर के पिता शक्ति कपूर को ये रिश्ता पसंद नहीं था, इस वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया। बताते चलें कि आशिकी 2 में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की केमिस्ट्री की दर्शकों ने जमकर तारीफ की थी, यहां तक कि आज भी फैंस रियल लाइफ में भी इन्हें एक साथ देखना चाहते हैं, लेकिन अब आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की राहें अलग हो चुकी हैं।

वहीं अब आशिकी 2 फिल्म को पसंद करने वाले दर्शकों के लिए अच्छी खबर है, मेकर्स ने इस फिल्म को दोबारा से थिएटर में रिलीज करने का फैसला लिया है, लेकिन ये फिल्म किस दिन री-रिलीज होगी, अभी तक डेट सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि मेकर्स जल्द ही री रिलीज डेट अनाउंस करेंगे।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story