Shraddha Kapoor के भाई Siddhant बना रहें हैं अपनी बायोग्राफी, खुद करेंगे डायरेक्ट, पढ़ें पूरी डिटेल

Siddhant Kapoor Biography: शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर ने बताया कि वे इस वक्त अपनी बायोग्राफी लिख रहें हैं और बहुत ही जल्द शूटिंग भी शुरू की जायेंगी।

Shivani Tiwari
Published on: 6 Aug 2024 12:04 PM GMT (Updated on: 6 Aug 2024 12:04 PM GMT)
Siddhant Kapoor Biography
X

Siddhant Kapoor Biography (Photo- Social Media)

Shraddha Kapoor Brother Siddhant Kapoor Biography: 90 दशक की फिल्मों में विलेन का रोल निभाकर फेमस हुए शक्ति कपूर तो आप सभी को याद ही होंगे। शक्ति कपूर भले ही आज फिल्मी दुनिया में एक्टिव नहीं हैं, लेकिन उनकी बेटी श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की एक टैलेंटेड अदाकारा बन चुकीं हैं। बता दें कि शक्ति कपूर की एक बेटी श्रद्धा कपूर और एक बेटा सिद्धांत कपूर हैं। श्रद्धा कपूर जहां फिल्मों में अपना हुनर दिखा रहीं हैं, वहीं सिद्धांत भी एक्टिंग की दुनिया में अपने पैर जमाने में लगे हुए हैं, लेकिन वे लाइमलाइट से दूर ही रहते हैं, लेकिन अब जो खबर आ रही है, उसके मुताबिक सिद्धांत कपूर भी बहुत ही जल्द बतौर निर्देशक बॉलीवुड में अपना कदम रख सकते हैं। जी हां! सिद्धांत कपूर ने खुद इस बात की जानकारी दी है।

अपनी बायोग्राफी लिख रहें शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत

श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर भले ही लाइमलाइट की दुनिया से दूरी बनाएं रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी वे सुर्खियों में रहते हैं, यही नहीं! सिद्धांत ड्रग्स केस में जेल भी जा चुके हैं। वहीं अब खुद सिद्धांत कपूर ने रिवील किया है कि वे खुद की बायोग्राफी बना रहें हैं। सिद्धांत कपूर का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वे खुद अपनी बायोग्राफी के बारे में बात करते दिख रहें हैं। सिद्धांत कपूर ने बताया कि वे इस वक्त अपनी बायोग्राफी लिख रहें हैं और बहुत ही जल्द शूटिंग भी शुरू की जायेंगी।


वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर कह रहें हैं, "मैं एक स्टोरी लिख रहा हूं, दरअसल मैं अपनी बायोग्राफी लिख रहा हूं और मैं 30 एपिसोड यानी कि 3 सीजन लिख चुका हूं। मेरी जिंदगी के ऊपर ही कहानी है, बचपन से लेकर 41 साल तक में मेरे साथ जो कुछ भी हुआ है, वही लिखा है। फ्यूचर में देखेंगे, इसकी कास्टिंग, निर्देशन और सब कुछ।"

सिद्धांत कपूर ही डायरेक्ट करेंगे बायोग्राफी

सिद्धांत कपूर बता चुके हैं कि वे बहुत ही जल्द अपनी बायोग्राफी लेकर आने वाले हैं, लेकिन ये एक वेब सीरीज के फॉर्म में होगी। सिद्धांत कपूर अभी भी स्टोरी लिख रहें हैं और उम्मीद है कि जल्द ही कास्टिंग भी शुरू हो सकती है। सिद्धांत कपूर ने बताया कि अपनी बायोग्राफी का निर्देशन वे खुद करेंगे और हो सकेगा तो एक्टिंग भी खुद करेंगे।




Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story