×

कल तक इनसे थे आशिकी के चर्चे, अब बचपन के प्यार ने बना दिया बागी

Admin
Published on: 2 March 2016 5:03 AM GMT
कल तक इनसे थे आशिकी के चर्चे, अब बचपन के प्यार ने बना दिया बागी
X

मुंबई: चेहरे पर मासूमियत होंठो पर प्यारी मुसकान और अपने सशक्त अभिनय से पहचान बनाने वाली आशिकी गर्ल श्रद्धा कपूर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। तीन पत्ती से करियर की शुरूआत करने वाली इस एक्ट्रेस ने आशिकी 2 की सफलता के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। इन्होंने फिल्मों के साथ कई म्यूजिक एल्बम और एड फिल्मों में भी काम किया है। अभी हाल ही में फ़िल्म 'बाग़ी' की शूटिंग पूरी करने के बाद फ़िल्म 'रॉक ऑन 2' की शूटिंग में व्यस्त है।

फाइल फोटो फाइल फोटो

फिल्मी बैकग्राउंड

इनका जन्‍म 3 मार्च 1989 को पिता शक्ति कपूर और मां शिवांगी कोल्हापुरी की संतान के रूप में हुआ। इनके पिता पंजाबी और मां मराठी है। वे भी अपनी मां की तरह खुद को मराठी मानती है। इनके बड़े भाई सिद्धांत कपूर पूर्व डिस्को जॉकी और एक्टर है।इनकी पढ़ाई 'अमेरिकन स्कूल आफ बॉम्बे' में हुआ है। फिल्मी बैकग्राउंड होने की वजह से उनका एक्टिंग के प्रति रुझान रहा, लेकिन फेसबुक पर पहली बार देखने के बाद डाइरेक्टर अम्बिका हिंदुजा ने उन्हें तीन पत्ती फ़िल्म में के लिए चुना।

2

करियर की शुरुआत

श्रद्धा के फिल्‍मी करियर की शुरुआत 2010 में फिल्‍म ‘तीन पत्ती’ से हुई थी। इन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया, लेकिन फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली। इसके बाद श्रद्धा ने यशराज फिल्म्स के साथ तीन फिल्मों को साइन किया, वो सब भी चल नही पायी। फिर भी ये कभी अपनी असफलता से हताश नहीं हुई।

फाइल फोटो फाइल फोटो

उसके बाद महेश भट्ट की फ़िल्म "आशिकी 2" से चर्चा में आई और फिर बेहतरीन फिल्मों की झड़ी लगा दी। आज 'गोरी तेरे प्यार में', एक विलेन,हैदर,एबीसीडी 2 जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय के जरिए दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं।

vvv

लव अफयेर भी रहे चर्चे में

उनकी आने वाली फ़िल्म बाग़ी है इसमें उनके बचपन के दोस्त और हीरो टाइगर श्राफ है जिसके साथ उनके संबंधो की चर्चा आजकल सुर्खियों में है। कहा तो यह भी जा रहा है कि टाइगर को श्रद्धा से स्कूल के दिनों से ही पसंद थी, लेकिन अपने शर्मीले स्वभाव के कारण टाइगर कभी उनसे प्यार का इजहार नहीं कर पाए। इससे पहले आदित्य रॉय कपूर और वरुण धवन के साथ अफेयर के चर्चे भी रहे है। उनकी आनेवाली फिल्मों में फ़िल्म 'बाग़ी', रॉक ऑन 2, हाफ गर्लफ़्रेंडल, ओके जानू है।

Admin

Admin

Next Story